Print this page

भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता में राधिका प्रथम रही

लाडनूँ, 4 मई 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत देश की विविधता को पहचान दिलाने के उद्देश्य से जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी की प्रेरणा से एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान पर राधिका चौहान रही। द्वितीय स्थान पर नवनिधि दौलवत तथा तृतीय स्थान पर संतोष ठोलिया रही। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को देश की स्थानीय भाषाओं के लोकप्रिय गानों पर गायन का अपना वीडियो बनाना था, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन श्वेता खटेड़ ने किया।

Read 2713 times

Latest from