केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कुलाधिपति बनने पर समारोह पूर्वक सम्मान
लाडनूँ का जैन विश्वभारती संस्थान है एक विलक्षण विश्वविद्यालय- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल
लाडनू 12 मई 2022। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि लाडनूँ का जैन विश्वभारती संस्थान एक विलक्षण विश्वविद्यालय है। यहां जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है और विद्यार्थी के लिए आदर्श जीवन का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। वे यहां महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। यह समारोह उनके कुलाधिपति पद पर नियुक्त होने के बाद पहली बार विश्वविद्यालय पहुंचने पर आयोजित किया गया। उन्होंने गणाधिपति आचार्य तुलसी के जीवन संस्मरण का उल्लेख करते हुए एक कहानी और रेलयात्रा के सम्बंध में दूसरी कहानी प्रस्तुत की और विद्यार्थियों को गाली व अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने एवं किसी के साथ धोखा नहीं करने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वे केन्द्र सरकार द्वारा अच्छा प्रोजेक्ट इस विश्वविद्यालय को दिलवाएंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री व कुलाधिपति मेघवाल को शॉल, प्रतीक चिह्न, साहित्य एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करके कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व अतिथियों ने सम्मानित किया।
मूल्य केन्द्रित संस्थान है यह
कुलपति प्रो. दूगड़ ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल्स का ही नहीं बल्कि मानव का निर्माण किया जाता है। यह मूल्य केन्द्रित संस्थान है। यह विश्व में पहला विश्वविद्यालय है, जहां अनुशास्ता का पद वैधानिक तौर पर है और अनुशास्ता के रूप में धर्मसंघ के आचार्य विश्वविद्यालय पर अलुशासन का अंकुश रखते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अब तक रहे कुलाधिपतियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि अर्जुनराम मेघवाल के नियुक्त होने से यह विश्वविद्यालय गौरवान्वित है। प्रो. दूगड़ ने विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां के 4 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। यहां के शिक्षक अमेरिका के विश्वविद्यालयों में स्थापित जैन चैयर में शिक्षण कार्य के लिए अमेरिका जाते रहते हैं। यहां के कुलपति रहे प्रो. रामजी सिंह को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जा चुका। योग एवं जीवन विज्ञान के विद्यार्थियों ने 7 विश्व-रिकॉर्ड बनाए हैं। यहां सैंकड़ों की संख्या में रिसर्च प्रोजेक्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां जैनोलोजी तथा प्राकृत व संस्कृत विभागों में छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाती है, अपितु उनके लिए संस्थान में आवास व भोजन की व्यवस्था भी रहती है। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं व व्यवस्थाओं की उत्कृष्टता की जानकारी भी दी। प्रख्यात लेखक एवं प्रेरक वक्ता नन्दीतेश निलय ने अपने सम्बोधन में बताया कि वे जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय से मंत्रमुग्ध हैं। यह अद्भुत विश्वविद्यालय है, जहां मल्यों को स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। यह अनोखी भूमि है, जहां इस युग में भी अच्छा होने के लिए प्रेरित किया जाता है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद के अध्यक्ष पंकज डागा ने कुलाधिपति पद पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पदभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय की निरन्तर प्रगति की कामना की और कहा कि विश्वविद्यालय में विशेष पद विशेष व्यक्ति का पदस्थापित होना यहां की विशेषताओं को और प्रखर करेगा।
सदैव सहयोग को तत्पर है मातृसंस्था
जैन विश्व भारती के संयुक्त सचिव जीवनमल मालू ने कार्यक्रम में मातृसंस्था की ओर से विश्वविद्यालय को सदैव अधिकतम सहयोग करते रहने की भावना प्रकट की। समारोह में जैन विश्वभारती के पूर्व अध्यक्ष डॉ. धर्मचंद लूंकड़ व समाजसेवी केवलचंद मांडोत चैन्नई विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे। कार्यक्रम का प्रारमभ मुमुक्षु बहिनों के मंगलाचरण, हर्षिता एवं साथी के स्वागत गीत एवं प्रो. नलिन के. शास्त्री के स्वागत वक्तव्य के साथ किया गया। अंत में प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें राधिका व साथी ने गणेशं वंदना, ऐश्वर्या ने शास्त्रीय नृत्य, अर्चना शर्मा ने भजन, उर्वशी ने घूमर नृत्य एवं योग व जीवन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों व सूर्य नमस्कार का सामुहिक प्रदर्शन किया। छात्र अर्क ज्योति ने आश्चर्यजनक योगसानों एवं शरीर के लचीलेपन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, सम्पत पारीक, महावीर चारण, अंजना शर्मा, जगदीश पारीक, देवाराम पटेल, मुरलीधर सोनी, ओमसिंह मोहिल, बनवारीलाल शर्मा आदि एवं समस्त विश्व्विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Latest from
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन
- अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
- पांच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम
- जैविभा संस्थान को ‘बेस्ट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ अवार्ड और संस्थान के कुलपति प्रो. दूगड़ को ‘ग्लोबल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
- मूल कर्तव्य की थीम पर छात्राओं ने उकेरे रंग-बिरंगे पोस्टर
- शांति एवं सह अस्तित्व भारतीय संस्कृति का मूल आधार
- मासिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत शांति की आवश्यकता पर व्याख्यान
- भारत में विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की अपार संभावनाएं- प्रो. त्रिपाठी
- प्रो. बीएल जैन बने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
- राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता के लिए गायन कार्यक्रम का आयोजन
- प्राकृत भाषा को संविधान की मानक भाषाओं की सूची में शामिल किया जाए- प्रो. सिंघवी
- आचार्य महाश्रमण की पुस्तक ‘संवाद भगवान से’ की समीक्षा प्रस्तुत
- संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रक्षा की शपथ ली
- जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा स्मृति कुमारी ने किया संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- एनसीसी की छात्राओं को दो दिवसीय शिविर में दिए विभिन्न प्रशिक्षण
- लाडनूँ की छात्रा स्मृति कुमारी ने संसद में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
- हम योग में ग्लोबल लीडर, अब नेचुरोपैथी में भी बनना है- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल
- एनसीसी कैडेट्स को रेंक का वितरण किया
- शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को दी जाए ईमानदारी के आचरण की प्रेरणा- प्रो. जैन
- तेरापंथ धर्मसंघ के मुख्य मुनि महावीर कुमार को पर्यावरणीय चिंतन सम्बंधी शोध पर पीएचडी
- लाडनूँ की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक
- ‘भ्रष्टाचार से मुकाबले में शिक्षा की भूमिका’ पर राष्टीªय सेमिनार आयोजित
- सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
- साइबर जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
- प्राकृत भाषा और साहित्य पर 16 वीं व्याख्यानमाला का आयोजन
- सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का अयोजन
- संस्थान में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022” का आयोजन
- सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन
- राष्ट्रीय एकता सप्ताह में प्रश्नोतरी व एकता रैली का आयोजन
- राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में लाडनूं की कांता सोनी रही अव्वल
- आयुर्वेदिक केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन-शैली भी है- डॉ. मनीषा चौधरी
- एनएसएस द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
- अमेरिका से आए दल ने किया जैविभा विश्वविद्यालय का अवलोकन
- वनस्पति विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न मॉडल्स बना कर किया प्रदर्शन
- इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स पर ‘यम्मी मिल्लेट्स’ कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
- छात्र दिवस के रूप में मनाया डॉ. एपीजे कलाम का जन्मदिन
- हर दिन आयुर्वेद, हर घर आयुर्वेद’ थीम पर आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य श्री महाश्रमण रचित ‘रश्मियां अर्हत वांङ्मय की’ कृति की समीक्षा
- एनसीसी छात्राओं को बी व सी सर्टिफिकेट्स वितरित किए
- जरा सी लापरवाही फंसा सकती है तकनीकी-ठगों के जाल में- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता की सेवा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाए एक से बढ कर एक पोस्टर
- पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी की छात्राओं ने की सरोवर की सफाई
- एनसीसी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक द्वारा दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश
- सेवाधर्म का निर्वहन प्रत्येक नागरिक का दायित्व- प्रो. त्रिपाठी
- एनसीसी के लिए 13 छात्राओं का किया गया चयन
- स्वच्छता पखवाड़े के तहत ‘मेरा विश्वविद्यालय-स्वच्छ विश्वविद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित
- विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन