महात्मा बुद्ध जयंती पर बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन।
बुद्ध ने मानव मात्र को एक नई दिशा दी थी- प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 14 मई 2022। ‘संयम आचार का मूल है। सुख प्राप्ति के लिए एकमात्र संयम का ही मार्ग है। विवेकपूर्वक गति करने को संयम कहते हैं। सबको संयम के मार्ग पर चलना चाहिए। न अधिक लगाव होना चाहिए और न अधिक विरोध किया जावे।’ ये विचार वयोवृद्ध विद्वान प्रो. दामोदर शास्त्री ने यहां जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में बुद्ध पूूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहे। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने जो दर्शन व आचार दिया, उसमें जो करूणा, अहिंसा, अनुकम्पा, मैत्री तत्व हैं, वे लगभग सभी धर्मों में निहित हैं। दर्शनों के आधार तीन चीजों को माना जाता है, जिनमें देव या आराध्य, शास्त्र व गुरू शामिल हैं और तीनों महत्वपूर्ण हैं। आराध्य के रूप में किसे पूजा जावे, किसकी शरण में जाएं या किसके सामने झुको को सभी धर्म व दर्शन अलग-अलग स्वीकार करते हैं। इसी प्रकार शास्त्रों में उनके लिए आचार वर्णित होते हैं। उन्हें क्या करना है, इसका निश्चय होता है। तीसरा गुरू होता है, जिसके माध्यम से देव या आराध्य और शास्त्रों के ज्ञान के बारे में जाना जा सकता है। ये तीनों सभी दर्शनों में भिन्न-भिन्न होती हैं। लेकिन, सबको लक्ष्य एक ही होता है। सबको सुख चाहिए। सारी भिन्नताओं के बाद भी सुख सभी को चाहिए। सुख प्राप्ति के लिए सबके रास्ते अलग-अलग हैं, पर लक्ष्य एक ही है। महात्मा बुद्ध ने निर्वाण का मार्ग बताया, जो पूर्णता की स्थिति है। कार्यक्रम में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि महात्मा बुद्ध के सभी महत्वपूर्ण कार्य बुद्ध पूिर्णमा के दिन ही किए गए थे। उनके जन्म से लेकर बोधिसत्व प्राप्ति आदि सभी इसी दिन हुए। बुद्ध ने मानव मात्र को एक नई दिशा दी थी। वे अतिभोग और अतियोग दोनों को नहीं करने और मध्यम मार्ग अपनाने की प्रेरणा देते थे। 40 वर्षों तक उन्होंने भ्रमण किया और लोगों को उपदेश दिए। इस बीच अपने ज्ञान व उपदेश से अनेक लोगों के हृदय परिवर्तन भी किए। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि बुद्ध ने बताया था कि सारा संसार दुःखों से भरा हुआ है। उन्होंने 4 आर्य सत्य बताए, जिनमें दुःख, दुःख की प्रवृति, दुःख की उत्पति और दुःख निवारण का मार्ग शामिल हैं। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि बुद्ध ने दुःख निवारण के लिए 8 अंग बताए थे। इन आठ अंगों में सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक् वचन, सम्यक् कर्म, सम्यक् आजीविका, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति और सम्यक् समाधि शामिल हैं। इस अष्टाह्निक आर्यमार्ग को सिद्ध कर मुक्त हुआ जा सकता है। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा तिवाड़ी ने कहा कि पूरी दुनिया बुद्ध के विचारों से प्रभावित हैं। उनके बताए जीवन दर्शन का अनुसरण करना चाहिए। योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत ने बुद्ध के योग व ध्यान की प्रक्रिया का वर्णन किया और जीवन उद्धार के उनके मार्ग को बताया। अंत में डॉ. अमिता जैन ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरधारीलाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. लिपि जैन, डॉ. आभासिंह, श्वेता खटेड़, प्रमोद ओला, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. गिरीराज भोजक, डॉ. भाबाग्रही प्रधान, डॉ. विनोद सैनी, डॉ. विनोद सियाग, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. सरोज राय आदि एवं छात्राएं उपस्थित रही।
Latest from
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन
- अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
- पांच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम
- जैविभा संस्थान को ‘बेस्ट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ अवार्ड और संस्थान के कुलपति प्रो. दूगड़ को ‘ग्लोबल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
- मूल कर्तव्य की थीम पर छात्राओं ने उकेरे रंग-बिरंगे पोस्टर
- शांति एवं सह अस्तित्व भारतीय संस्कृति का मूल आधार
- मासिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत शांति की आवश्यकता पर व्याख्यान
- भारत में विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की अपार संभावनाएं- प्रो. त्रिपाठी
- प्रो. बीएल जैन बने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
- राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता के लिए गायन कार्यक्रम का आयोजन
- प्राकृत भाषा को संविधान की मानक भाषाओं की सूची में शामिल किया जाए- प्रो. सिंघवी
- आचार्य महाश्रमण की पुस्तक ‘संवाद भगवान से’ की समीक्षा प्रस्तुत
- संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रक्षा की शपथ ली
- जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा स्मृति कुमारी ने किया संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- एनसीसी की छात्राओं को दो दिवसीय शिविर में दिए विभिन्न प्रशिक्षण
- लाडनूँ की छात्रा स्मृति कुमारी ने संसद में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
- हम योग में ग्लोबल लीडर, अब नेचुरोपैथी में भी बनना है- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल
- एनसीसी कैडेट्स को रेंक का वितरण किया
- शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को दी जाए ईमानदारी के आचरण की प्रेरणा- प्रो. जैन
- तेरापंथ धर्मसंघ के मुख्य मुनि महावीर कुमार को पर्यावरणीय चिंतन सम्बंधी शोध पर पीएचडी
- लाडनूँ की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक
- ‘भ्रष्टाचार से मुकाबले में शिक्षा की भूमिका’ पर राष्टीªय सेमिनार आयोजित
- सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
- साइबर जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
- प्राकृत भाषा और साहित्य पर 16 वीं व्याख्यानमाला का आयोजन
- सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का अयोजन
- संस्थान में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022” का आयोजन
- सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन
- राष्ट्रीय एकता सप्ताह में प्रश्नोतरी व एकता रैली का आयोजन
- राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में लाडनूं की कांता सोनी रही अव्वल
- आयुर्वेदिक केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन-शैली भी है- डॉ. मनीषा चौधरी
- एनएसएस द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
- अमेरिका से आए दल ने किया जैविभा विश्वविद्यालय का अवलोकन
- वनस्पति विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न मॉडल्स बना कर किया प्रदर्शन
- इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स पर ‘यम्मी मिल्लेट्स’ कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
- छात्र दिवस के रूप में मनाया डॉ. एपीजे कलाम का जन्मदिन
- हर दिन आयुर्वेद, हर घर आयुर्वेद’ थीम पर आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य श्री महाश्रमण रचित ‘रश्मियां अर्हत वांङ्मय की’ कृति की समीक्षा
- एनसीसी छात्राओं को बी व सी सर्टिफिकेट्स वितरित किए
- जरा सी लापरवाही फंसा सकती है तकनीकी-ठगों के जाल में- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता की सेवा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाए एक से बढ कर एक पोस्टर
- पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी की छात्राओं ने की सरोवर की सफाई
- एनसीसी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक द्वारा दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश
- सेवाधर्म का निर्वहन प्रत्येक नागरिक का दायित्व- प्रो. त्रिपाठी
- एनसीसी के लिए 13 छात्राओं का किया गया चयन
- स्वच्छता पखवाड़े के तहत ‘मेरा विश्वविद्यालय-स्वच्छ विश्वविद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित
- विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन