आयुर्वेदिक केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन-शैली भी है- डॉ. मनीषा चौधरी
लाडनूँ, अक्टूबर 2022। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के मार्गदर्शन में जैनविश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में ‘हर दिन आयुर्वेद हर जगह आयुर्वेद’ थीम पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लाडनूं की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा चौधरी ने इस आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को भारत की ओर से विश्व को महान देन बताई और उन्होंने एलोपैथिक तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए आयुर्वेद पद्धति की अच्छाइयों को इंगित किया। उन्होंने रोगमुक्ति और स्वास्थ्यलाभ के लिए आयुर्वेद को सबसे श्रेष्ठ बताते हुए जन-जन के लिए आयुर्वेद अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डा. मनीषा ने आयुर्वेद के तीन तत्वों वात, कफ और पित्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इनसे मानव स्वभाव एवं प्रकृति का निर्धारण होता है। हमें निरोग रहने के लिए इन तीनों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है, इसलिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि आयुर्वेद जीवन पद्धति को अपनाया जाना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के आयुष पद्धति को जन-जन की पद्धति बनाने के जो अभियानों संचालित किए जा रहे हैं, उनकीे सफलता के लिए हम सबको सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इसके लिए समाज तक इसका संदेश पहुंचाना सबका दायित्व बनता है।
छात्राओं ने कहा कि जीवन में अपनाएंगी आयुर्वेद
‘हर दिन आयुर्वेद हर जगह आयुर्वेद’ थीम को आधार मानकर जागरूकता बढ़ाने के लिए संचालित कार्यक्रमों को लेकर छात्राओं ने भी अपने अनुभव शेयर किए। छात्रा तनिष्का शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से आयुर्वेद के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। प्रियंका सोनी ने प्रभावित होकर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपने जीवन में अंगीकार करने की बात कही। छात्रा खुशी जोधा ने कहा कि इस कार्यक्रम से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ आयुर्वेद को जीवन में अपनाए जाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया और कहा कि आयुर्वेद जीवन का आधार है और बदलती हुई परिस्थितियों में हमें आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि अपने मानसिक स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और अपने खानपान में हम बदलाव करते हुए आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग बढा कर स्वस्थता की ओर बढना चाहिए। कार्यक्रम-प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में प्रभारी डॉ.मनीष भटनागर ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Latest from
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन
- अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
- पांच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम
- जैविभा संस्थान को ‘बेस्ट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ अवार्ड और संस्थान के कुलपति प्रो. दूगड़ को ‘ग्लोबल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
- मूल कर्तव्य की थीम पर छात्राओं ने उकेरे रंग-बिरंगे पोस्टर
- शांति एवं सह अस्तित्व भारतीय संस्कृति का मूल आधार
- मासिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत शांति की आवश्यकता पर व्याख्यान
- भारत में विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की अपार संभावनाएं- प्रो. त्रिपाठी
- प्रो. बीएल जैन बने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
- राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता के लिए गायन कार्यक्रम का आयोजन
- प्राकृत भाषा को संविधान की मानक भाषाओं की सूची में शामिल किया जाए- प्रो. सिंघवी
- आचार्य महाश्रमण की पुस्तक ‘संवाद भगवान से’ की समीक्षा प्रस्तुत
- संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रक्षा की शपथ ली
- जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा स्मृति कुमारी ने किया संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- एनसीसी की छात्राओं को दो दिवसीय शिविर में दिए विभिन्न प्रशिक्षण
- लाडनूँ की छात्रा स्मृति कुमारी ने संसद में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
- हम योग में ग्लोबल लीडर, अब नेचुरोपैथी में भी बनना है- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल
- एनसीसी कैडेट्स को रेंक का वितरण किया
- शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को दी जाए ईमानदारी के आचरण की प्रेरणा- प्रो. जैन
- तेरापंथ धर्मसंघ के मुख्य मुनि महावीर कुमार को पर्यावरणीय चिंतन सम्बंधी शोध पर पीएचडी
- लाडनूँ की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक
- ‘भ्रष्टाचार से मुकाबले में शिक्षा की भूमिका’ पर राष्टीªय सेमिनार आयोजित
- सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
- साइबर जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
- प्राकृत भाषा और साहित्य पर 16 वीं व्याख्यानमाला का आयोजन
- सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का अयोजन
- संस्थान में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022” का आयोजन
- सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन
- राष्ट्रीय एकता सप्ताह में प्रश्नोतरी व एकता रैली का आयोजन
- राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में लाडनूं की कांता सोनी रही अव्वल
- एनएसएस द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
- अमेरिका से आए दल ने किया जैविभा विश्वविद्यालय का अवलोकन
- वनस्पति विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न मॉडल्स बना कर किया प्रदर्शन
- इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स पर ‘यम्मी मिल्लेट्स’ कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
- छात्र दिवस के रूप में मनाया डॉ. एपीजे कलाम का जन्मदिन
- हर दिन आयुर्वेद, हर घर आयुर्वेद’ थीम पर आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य श्री महाश्रमण रचित ‘रश्मियां अर्हत वांङ्मय की’ कृति की समीक्षा
- एनसीसी छात्राओं को बी व सी सर्टिफिकेट्स वितरित किए
- जरा सी लापरवाही फंसा सकती है तकनीकी-ठगों के जाल में- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता की सेवा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाए एक से बढ कर एक पोस्टर
- पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी की छात्राओं ने की सरोवर की सफाई
- एनसीसी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक द्वारा दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश
- सेवाधर्म का निर्वहन प्रत्येक नागरिक का दायित्व- प्रो. त्रिपाठी
- एनसीसी के लिए 13 छात्राओं का किया गया चयन
- स्वच्छता पखवाड़े के तहत ‘मेरा विश्वविद्यालय-स्वच्छ विश्वविद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित
- विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस