शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन

लाडनूँ, 31 जनवरी 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में महात्मा गांधी के प्रयाण दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया व शांति सभा आयोजित की गई। शांति सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय सनातन संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्यों में आस्था रखने वाला ऐसा फकीर था, जिसके सत्याग्रह के आगे दुनिया की तमाम सामरिक शक्तियां नतमस्तक हुई। अहिंसक प्रवृत्ति को अपने जीवन में उतारकर दुनिया के लिए वे प्रेरक बने। प्रो. त्रिपाठी ने गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन से लेकर गांधी के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बड़े-बड़े सफल जन आंदोलनों को याद किया। कार्यक्रम का संयोजन अभिषेक चारण ने किया। सभा के अंत में समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्राओं द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।

Read 351 times

Latest from