दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्वतंत्रता-संग्राम में जैन सैनानियों के भूले-बिसरे इतिहास पर हुई चर्चा
इतिहास के पन्नों में दबे स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी बाहर लाना देश की बड़ी सेवा- डज्ञ. आलोक त्रिपाठी
लाडनूँ, 3 फरवरी 2023। सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डाॅ. आलोक त्रिपाठी ने कहा है कि आजादी की लड़ाई केवल स्वतंता प्राप्त होने तक ही समाप्त नहीं हो गई थी, बल्कि आज स्वतंत्रता के सामने नई चुनौतियां मौजूद हैं, जिनका मुकाबले के लिए नए संघर्ष व नए तरीके होंगे। वे यहां भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के प्रायोजन में यहां जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के जैनविद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने ‘भारत की स्वतंत्रता-संग्राम में जैन स्वतं़त्र्य-सैनानियों का भूले-बिसरे इतिहास’ विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में आजादी के सेनानियों को लेखबद्ध करने की जरूरत बताते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में दबे स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी को बाहर लाना देश की बहुत बड़ी सेवा होगी। इतिहास में तथ्य होते हैं और ये तथ्य आईना होते हैं। महात्मा गांधी के पीछे जैन समाज के तथ्य ही थे और उन्हीं को लेकर वे आगे बढे थे।
आवश्यक है इतिहास का पुनर्लेखन
यहां आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम आयोजित इस सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए जैविभा के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि जैन समाज ने स्वतंत्रता के लिए अहुत बलिदान दिए हैं। इनका इतिहास भले ही लिखा गया या नहीं लिखा गया हो, लेकिन इन्न बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास अपने स्वार्थों से लिखा जाता है। इसीलिए आज इतिहास के पुनर्लेखन पर कार्य चल रहा है। यह आवश्यक भी है, क्योंकि जिस नजरिए से देश का इतिहास लिखा गया, वह अंग्रेजों का था। उन्होंने आजादी के पूर्व और आजादी के बाद तब तक जैन समाज के देश को दिएगए योगदान का जिक्र किया और बताया कि आज देश में मात्र 0.37 प्रतिशत जैन आबादी है, लेकिन देश के कुल दान का 60 प्रतिशत हिस्सा जैन समाज का है। देश के कुल टेक्स का 24 प्रतिशत हिस्सा जैन समाज के लोग देश को देते हैं। देश में सबसे ज्यादा गौशालाओं का संचालन जैन समाज के लोग कर रहे हैं।
जैन समाज के पांच हजार लोगों ने की जेल-यात्राएं
राष्ट्रीय सेमिनार की विशिष्ट अतिथि डाॅ. ज्योति जैन (खतौली) ने प्रारम्भ में विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि जब आजादी का अमृम महोत्सव मनाया जा रहा है तो ऐसे में हमें भुला दिए गए आजादी के संघर्ष करने वाले शूरवीरों को भी याद करना चाहिए। 1857 से लेकर 1947 तक आजादी के लिए बहुत बलिदान दिए गए। उनकी शोध की गई है, जिसमें पता चला कि आजादी के लिए जैन समाज का बहुत योगदान रहा था। व्यक्ति किसी भी पाि पर रह कर देश की सेवा कर सकता है। जैन समाज के लोगों ने स्वयं संघर्ष में सीधा भाग लिया, वहीं बहुत सारे जेलों में बंद लोगों के परिवार के भरण-पोषण का बीड़ा भी उठाया। उन्होंने इस विषय पर स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक के प्रािम व द्वितीय भाग को तैयार करने के बारे में आई मुसीबतों का विवरण भी प्रस्तुत किया। डा. जैन ने बताया कि आजादी के लिए जैन समाज के 5 हजार लोगों ने जेल-यात्राएं की और करीब 22 ने अपना बलिदान तक दिया था। महिलाएं भी स्वतंत्रता आंदोलन में पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी जेल-यात्राएं की थी। वे जुलूसों में शामिल होकर नारे लगाती थी और राष्ट्र की जागृति का काम करती थी। देश के संविधान के निर्माण में भी अनेक जैन समाज के लोगों का योगदान रहा था। राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र के प्रारम्भ में जैन विद्या विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। कुलसचिव प्रो. बीएल जैन ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। सेमिनार का प्रारम्भ समणी प्रणव प्रज्ञा के मंगल संगान से किया गया। अंत में संगोष्ठी समन्वयक समणी अमलप्रज्ञा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
विभिन्न सत्रों में विद्वानों ने किए पत्रवाचन
इस सेमिनार के प्रथम सत्र का आयोजन प्रो. देव कोठारी की अध्यक्षता में किया गया। सारस्वत अतिथि प्रो. श्रयांस कुमार सिंघई रहे। इस सत्र में विद्वान शोधवेताओं प्रो. जयकुमार जैन, डाॅ. सुमिति जैन, डाॅ. श्वेता जैन व सुबोध जैन ने विषय से सम्बंधित पत्रवाचन किया। संयोजन डा. सत्यनारायण भारद्वाज ने किया। द्वितीय सत्र का आयोजन प्रो. जिनेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षतामें हुआ, जिसमे ंसरस्वत अतिथि डा. रविन्द सहाय रहे। प्रो. श्रयांस कुमार जैन, डाॅ. सुरेन्द्र सोनी, डाॅ. ज्योति बाबू, डाॅ. योगेश जैन, डाॅ. समणी संगीत प्रज्ञा च स्वस्तिका जैन ने अपने पत्रवाचन किए। संयोजन अच्युतकांत ने किया। तृतीय सत्र में अध्यक्ष के रूप में प्रो. सुषमा सिंघवी और सारस्वत अतिथिप्रो. अशोक कुुमार जैन रहे। इस सत्र में प्रो. कमलेश कुमार जैन, छर. सुनिता इंदौरिया, प्रो. जिनेन्द्र जैन व डाॅ. कमल नौलखा ने पत्रवाचन किए। संयोजन सव्यसांची सारंगी ने किया।
Latest from
- 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल - प्रेयस सोनी
- छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा
- विश्व निद्रा दिवस का आयोजन और नींद के लिए प्राचीन भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
- ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
- ‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ पर व्याख्यान आयोजित
- विद्यार्थियों ने किया शांतिपीठ का शैद्वाणिक भ्रमण और बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
- प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान का आयोजन
- शिक्षा जगत में आए नवाचारों पर में वर्कशॉप आयोजित
- साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन
- जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
- महिला जीवन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महती आवश्यकता- डीएसपी ढाका
- तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाने और प्रेम व सौहार्द्र बढाने का पर्व है होली’- प्रो. जैन
- होली के गीतों के साथ छात्राओं ने मचाया धमाल
- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान दिवस’ थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
- मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम
- गूढ विषयों को समझना आसान हो जाता है कथा साहित्य से- प्रो. ऋषभचन्द जैन
- उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित मौलिक मूल्यों से संभव है राष्ट्र का पुनर्निर्माण- संमणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग
- ‘रोगमुक्त भारत’ पर व्याख्यान में बताई ‘वन हेल्थ एप्रोच’ अवधारणा में पशु-पक्षी, वनस्पति, मनुष्य सबकी चिकित्सा एक साथ
- वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं, थानैं नैणां में बसाल्यूं, राज पलकां में बंद कर राखूंली’
- नाटक, आशु भाषण एवं पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
- पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा को बढ़ावा देने में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- स्टाफ ने लिया खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा
- राजस्थानी पुस्तक ‘रूड़ो राजस्थान: गौरव ज्ञान हजारा’ का विमोचन समारोह आयोजित
- दिल्ली से लौटी एनसीसी कैडेट का स्वागत
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लम्बी कुद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संत जहां भी जाते हैं, मंगल भावों का प्रसार करते हैं- मुनिश्री विजय कुमार
- जैन दर्शन के अनुसार देश का प्रत्येक नागरिक जैन है- प्रो. दुबे
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- बसन्त पंचमी महोत्सव का आयोजन
- प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को सामुहिक रूप से देखा
- ‘प्रजातांत्रिक गणतंत्र, भारतवर्ष का नामकरण एवं राजनैतिक आदर्श’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
- एक दिवसीय युवा व अहिंसा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में चल-वैजयंती प्राप्त करने पर छात्राओं का सम्मान
- सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया
- साइबर जागरुकता दिवस पर आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
- ऊपर उठना चाहते हो तो आस पास के लोगों को भी ऊपर उठाने में सहायक बनें- प्रो. दूगड़
- प्रतिक्रमण के प्रयोग से संभव है विभिन्न असंभव रोगों का इलाज- डॉ. संगीतप्रज्ञा
- भारतीय संस्कृति के रक्षण के लिए आगम-सम्पादन आवश्यक- प्रो. समणी कुसुमप्रज्ञा
- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लाडनूँ के तीन विद्वानों के पत्रवाचन
- एक दिवसीय शिविर में एनएसएस छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान