राष्ट्रीय गणित दिवस पर बताए गणित के जादुई फार्मूले

लाडनूँ, 22 दिसम्बर 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. बी. एल. जैन ने गणित के दैनिक जीवन में अनुप्रयोग तथा महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि गणित सब विषयों का आधार है। भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी तथा प्रौद्योगिकी जैसे विज्ञान के सभी क्षेत्र गणित के बिना अधूरे हैं। कार्यक्रम की आयोजक गणित की सहायक आचार्या प्रमोद ओला ने बताया कि भारत सरकार ने श्रीनिवासन रामानुजन के जन्मदिवस की 125वीं वर्षगांठ पर 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया है। ओला ने गणित की कुछ जादुई चालों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी और वैदिक गणित व गणितीय ग्रन्थों के बारे बताया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य खुशाल जांगिड़ व स्नेहा शर्मा ने छात्राओं को भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के जीवन मूल्यों से सीख लेने तथा उनके संघर्षपूण जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Read 876 times

Latest from