ग्राम खानपुर व भियाणी में विकसित भारत जागरूकता रैली निकाली

लाडनूँ, 25 जनवरी 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा निकटवर्ती ग्राम खानपुर तथा भियाणी में ‘विकसित भारत अभियान’ के तहत जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन द्वारा रवाना किया गया। इस रैली का नेतृत्व डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. आभा सिंह एवं सुश्री प्रमोद ओला द्वारा किया गया। रैली के पश्चात छात्राओं द्वारा दोनों गांवों खानपुर एवं भियाणी के घर-घर जा कर सर्वे किया गया और भारत सरकार द्वारा प्रायोजित संकल्प विकसित भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम की विशेषताओं का अवलोकन किया गया। रैली में छात्राओं ने शिक्षा, साक्षर, स्वच्छता, सरकार की योजनाओं, कौशल आदि पर जागरूकता पैदा की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरधारीलाल, खुशाल जांगिड, डॉ. सरोज रॉय, डॉ. आभा सिह, स्नेहा एवं शिक्षा विभाग की बी.ए.-बी.एड एवं बी.एस.सी-बी.एड की छात्राध्यपिका उपस्थित रही।

Read 601 times

Latest from