जैन विश्वभारती संस्थान के अन्तर्गत आचार्य कालू कन्या महावि़द्यालय में शहीद भगत सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित

भगत सिंह ने अपने बलिदान से पूरे देश को जगा दिया था- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूँ, 23 मार्च 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अन्तर्गत आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में शहीदे-आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस मनाया जाकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने भगत सिंह के जीवन के विभिन्न उद्धरणों को प्रस्तुत करते हुये कहा कि उन्होंने अपना बलिदान देकर पूरे भारत को जगा दिया था। हमें उनके बलिदान दिवस पर राष्ट्र के विकास और राष्ट्रभक्ति को अपना मुख्य ध्येय बनाने का संकल्प लेना चाहिये। अभिषेक चारण ने शहीद भगतसिंह को देश का महान सपूत बताते हुये उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जगदीश यायावर ने आजादी की लड़ाई की दो धाराओं अहिंसा और हिंसक तरीकों से मुकाबले पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में दोनों का सामंजस्य आवश्यक था, लेकिन इस सम्बंध में हमसे कई भूलें हुई। उन्होंने आगामी लोकतंत्र पर्व पर मतदान अवश्य करने की अपील की। कार्यक्रम में आरती सिंघानिया ने भगत सिंह के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। अर्चना शर्मा ने इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सोनिका जैन, कमल मोदी, बलवीर चारण, अपूर्वा घोड़ावत आदि उपस्थित थे।

Read 4273 times

Latest from