Print this page

जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में होली के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

होली के रंग में हुये सब सराबोर, विश्वविद्यालय परिसर में मचाई होली गीतों की धूम

लाडनूँ, 7 मार्च 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में होली के अवसर पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त कार्मिकों एवं प्रशासनिक व शैक्षणिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने सबको होली पर्व की बधाई व शुभकामनायें देते हुये कहा कि हमेशा शालीनता व पवित्रता के साथ होली खेला जाना चाहिये। मौसम में परिवर्तन के साथ होली का त्यौंहार हमें रोगों और कीटाणुओं से लडने की शक्ति प्रदान करता है। होली के अवसर पर हम मन के गुब्बार निकाल कर मस्ती लेते हैं, लेकिन सबमें सदैव मर्यादा कायम रहनी चाहिये। अनुशासन के साथ प्रेम का पर्व है, जिसमें परस्पर स्नेह के भाव उमड़ते हैं। कार्यक्रम में सबने चंग बजाते हुये होली एवं देशभक्ति के गीत गाये और खूब नृत्य करके मस्ती ली। इस अवसर पर परस्पर गुलाल लगाकर एक दूसरे के बीच का भेदभाव मिटाया और परस्पर बधाइयां दी। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, कुलसचिव रमेश कुमार मेहता, प्रो. बीएल जैन, जीवनमल मालू, कनक दूगड़, प्रो. दामोदर शास्त्री, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. युवराज सिंह खांगारोत, डाॅ. प्रद्युम्रसिंह शेखावत, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, मोहन सियोल, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. प्रगति भटनागर, डाॅ. सुनिता इंदौरिया, डाॅ. विनोद सियाग, डाॅ. विकास शर्मा, डाॅ. बलबीर सिंह चारण, डाॅ. अशोक भास्कर, सोमवीर सांगवान, प्रगति चैरडिया, महिमा जैन, विजय कुमार शर्मा, दीपाराम खोजा, पंकज भटनागर, अभिषेक चारण, रमेश दान चारण, दीपक माथुर, अजयपाल सिंह भाटी, डाॅ. वीरेन्द्र भाटी आदि उपस्थित थे।

Read 3577 times

Latest from