JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
4 + 1
Back to News
General

महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

चन्द्रयान मिशन में महिलाओं की भूमिका विशेष रही- प्रो. जैन

लाडनूँ, 26 अगस्त 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के कुलसचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि महिलाएं सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं शैक्षिक क्षेत्र को समृद्ध बना रही है। स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं ने काफी विकास किया है। कठिनाइयां, चुनौतियों व समस्यात्मक क्षेत्रों में भी महिलाएं की भूमिका अग्रणी रही है। बेटियों को समाज बोझ नहीं समझें, घर की लक्ष्मी समझें। हर स्तर पर उन्हें सशक्त, समर्थ एवं समृद्ध बनाना है। सरकार भी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपना योगदान दे रही है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में भी 100 से अधिक महिलाओं ने अपनी भूमिका निभाई थी। कामकाजी महिलाएं तो स्वतंत्रता के क्षेत्र में आगे बढी हैं, लेकिन अकामकाजी महिलाएं उतनी उन्नति व स्वतंत्रता से नहीं रह पा रही हैं। भारत के संविधान में महिला व पुरुष को समानता का अधिकार प्रदान किया है, इसलिए इस देश में महिलाओं ने अपना विकास तीव्रता से किया है। कार्यक्रम में डॉ. अमिता जैन, डॉ. सरोज राय, डॉ. आभा सिंह, सुश्री प्रमोद ओला एवं अभिलाषा स्वामी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में समस्त शिक्षा संकाय सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन तथा मंच संचालन डॉ. गिरधारी लाल शर्मा द्वारा किया गया।

Share:
Latest News