JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
8 + 6
Back to News
General

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी का नाम दुनिया में शांति और अहिंसा का प्रतीक बन चुका- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूँ, 30 जनवरी 2025। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को शाम की प्रार्थना के दौरान बिड़ला हाउस में हुई थी। गांधीजी एक स्वतंत्रता सेनानी, दृढ़ निश्चयी, सरल और सहजमना व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता, कल्याण और विकास के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया। उन्हें राजनीतिक और सामाजिक प्रगति हासिल करने के लिए अहिंसावादी सिद्धांतों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा मिली। महात्मा गांधी महज नाम ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में शांति और अहिंसा का प्रतीक बन चुका है। गांधीजी ने विभिन्न आंदोलनों के साथ भारतीय आजादी के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। उनकी ही बदौलत देश को 1947 में आजादी मिली। प्रो. त्रिपाठी ने महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता अभिषेक चारण ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Share:
Latest News