JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
9 + 7
Back to News
General

शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन

शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन

लाडनूँ, 7 अप्रेल 2026। संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के अन्तर्गत अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन प्राचार्य डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में लाडनूं, सुजानगढ़, जसवन्तगढ, मंगलपुरा के साथ-साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों अभिभावकों ने भाग लेकर महाविद्यालय एवं संस्थान की भरपूर सराहना करते हुए संस्थान के विकास के लिए सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राठौड़ ने बताया कि मूल्यपरक शिक्षा को केंद्र में रखते हुए शिक्षा के साथ ही भारतीय जीवन मूल्यों को संस्कारों के रूप में विद्यार्थियों तक पहुँचाना संस्थान का लक्ष्य रहा है। संस्थान का प्रयास रहा है कि विद्यार्थी पाठ्यक्रमों की शिक्षा से आगे बढ कर बहुमुखी विकास की ओर अग्रसर हो और इसी का परिणाम यह है कि संस्थान से शिक्षा प्राप्त छात्राएँ प्रशासनिक सेवा में उपखंड मजिस्टेट बनकर, बैंकिंग के क्षेत्र में बैंक पीओ बनकर तथा राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य बनकर अपना योगदान दे रही हैं। बैठक के प्रारंभ में छात्रा ट्विंकल भंसाली एवं समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं संकाय सदस्या डॉ. प्रगति भटनागर ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। तदुपरांत महाविद्यालय में कार्यरत समस्त सदस्यों द्वारा अभिभावकों के समक्ष अपना अपना परिचय प्रस्तुत किया गया। इस बीच छात्रा विनीता कंवर एवं तमन्ना तंवर द्वारा संस्थान में निहित विशेषताओं को अभिभावकों के बीच रखा। बैठक का संचालन हिंदी व्याख्याता अभिषेक चारण ने किया। बैठक में प्रो. रेखा तिवाड़ी, डॉ. प्रगति भटनागर, अभिषेक चारण, मधुकर दाधीच, प्रेयस सोनी, मनीष पारीक, विनय पंवार, घासीलाल शर्मा, देशना चारण आदि के साथ अभिभावकों में उर्मिला भंसाली, सुरेश कुमार धोबी, कैलाश कंवर, इन्द्रजी सांखला, दिलीप कुमार, मो. आसिफ छिंपा, रुबीना बानो, शर्मीला कोठारी, लक्की, शिवचरण सोनी, ज्योति नाहटा जैन, वीरेंद्रसिंह, आयुष पारीक, किशनलाल टाक, कलावती, दिलीपसिंह, बाबूलाल, मनीषा भार्गव, विशाल सिंह, मालचंद, सोनम पाटनी, विनोद पंवार, पिंकी देवी, अर्चना चैहान, पलक, मनीषा स्वामी नरेश कट्टा आदि उपस्थित रहे। अभिभावकों के स्वागत एवं सम्मान में हीराराम देवासी की भूमिका सराहनीय रही।

Share:
Latest News