जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) से दूरस्थ शिक्षा में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

लाडनूँ,9 सितम्बर 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। निदेशालय के सहायक निदेशक पंकज भटनागर ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा में नये प्रवेश शुरू किये जा चुके हैं। कोई भी विद्यार्थी जो दूरस्थ शिक्षा से बीए तथा बीकॉम प्रथम वर्ष एवं एमए पूर्वार्द्ध में सत्र 2020-21 के लिये प्रवेश प्राप्त करना चाहता हो, उसके द्वारा अपना आवेदन ऑनलाइन फॉर्म भर कर किया जा सकता है। भटनागर ने सभी से अपने संपर्क के विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने और समय पर प्रवेश लेने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। इस सम्बंध में अधिक एवं अन्य जानकारी के लिए दूरस्थ शिक्षा विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9462658501 पर संपर्क किया जा सकता है और व्हाट्सअप मैसेज से जानकारी ली जा सकती है। संस्थान की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता हैं।

Read 6202 times

Latest from