JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
8 + 9

10वां दीक्षांत समारोह

Friday, 13 October 2017

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

Chief Guest

श्री राजकुमार रिणवां

देवस्थान मंत्री, राजस्थान

अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित।

समाचार

कोलकाता में संस्थान का 10वाँ दीक्षान्त समारोह

4427 विद्यार्थियों को उपाधि–पत्र एवं 32 को स्वर्ण पदक प्रदान

संस्थान के 10वें दीक्षान्त समारोह का भव्य आयोजन 13 अक्टूबर, 2017 को कोलकाता के राजरहाट में तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता एवं विश्वविद्यालय के अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में किया गया। दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां ने समारोह में कहा जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय केवल किताबी शिक्षा ही नहीं बल्कि विद्यार्थी को उसका जीवन अच्छा बनाने और खुद को बेहतर बनाने की शिक्षा प्रदान कर रहा है। देवस्थान मंत्री ने आचार्य महाश्रमण की सन्निधि को अभिभूत करने वाला बताया तथा कहा कि आदमी आचार्यश्री की शरण में आ जाए तो उसे वास्तविक सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार के उच्च शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

एकाग्रता, संयम, स्वाध्याय अपनाने पर बल

संस्थान के अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण ने विद्यार्थियों को श्रुत प्राप्ति, एकाग्रचित्त होने, आत्मा को धर्म में स्थापित करने, असंयम को छोड़ संयमित होने, स्वाध्याय में रत रहने, प्रमाद से बचने, आवेश को नियंत्रित करने, सहिष्णुता का विकास करने का संकल्प प्रदान कर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा के आशीर्वाद से अभिसिंचन किया। अहिंसा को सभी ग्रन्थों का सार बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी के साथ मैत्री का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए।

अहिंसा व नैतिकता का जीवन जीएँ – कुलाधिपति

विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती सावित्री जिंदल ने कहा कि पूर्वाचार्यों के प्राप्त आशीर्वाद और वर्तमान आचार्यश्री महाश्रमण के अभिसींचन से यह विश्वविद्यालय मानवता, अहिंसा, नैतिकता के साथ अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा विद्यार्थियों को प्रदान कर रहा है। हमें गर्व है कि जैन विश्वभारती मान्य विश्वविद्यालय सम्पूर्ण जैन समाज को एक विचारधारा की माला से गूंथ रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि यह विश्वविद्यालय देश के दूसरे विश्वविद्यालयों से इस कारण से अलग है क्योंकि इसकी संस्थापना इस युग के महान् संत, युग–द्रष्टा आचार्यश्री तुलसी ने की। यह संस्थान उनके जैन विद्या के विकास एवं चरित्र–निर्माण के स्वप्न को धरती पर उतारने का सफल मानवीय उपक्रम है। इस विश्वविद्यालय को जैन विद्या के क्षेत्र में अध्ययन, अध्यापन एवं शोध हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सुदूरवर्ती गाँवों में भी शिक्षा की अलख जगाने में विश्वविद्यालय संलग्न है तथा अपने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा समाज के वंचित छात्र–छात्राओं को शिक्षा द्वारा सशक्त बनाने के सामाजिक दायित्व को पूरा करते हुए पूरे देश में सकल प्रवेश अनुपात की अभिवृद्धि के शासकीय संकल्प को पूरा करने के लिए भी सशक्त प्रयत्न कर रहा है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लाडनूँ विधायक ठाकुर मनोहर सिंह ने कहा मेरे लिए यह गौरव की बात है कि आज जैन विश्वभारती के कारण लाडनूँ को पूरा विश्व जानने लगा है।

अहिंसा यात्रा के प्रवक्ता मुनि कुमारश्रमण और जैन विश्वभारती मान्य विश्वविद्यालय के प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, कोलकाता चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कमलकुमार दूगड़ ने भी विचाराभिव्यक्ति दी।

विद्यार्थियों को उपाधियों व स्वर्ण पदकों का वितरण

दीक्षांत समारोह में नियमित स्नातक के 213, स्नातकोत्तर के 64, पी–एच.डी. के 35, डी.लिट्. के 2, दूरस्थ शिक्षा स्नातक के 1971 व स्नातकोत्तर के 2110 विद्यार्थियों सहित कुल 4427 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गईं। इस दौरान कुल 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किये गए। उपाधियां व पदक कुलाधिपति श्रीमती सावित्री जिंदल, कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, जैन विश्वभारती के अध्यक्ष रमेशचंद बोहरा, राजस्थान के देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा व लाडनूं विधायक ठाकुर मनोहर सिंह द्वारा प्रदान किये गए।

विश्वविद्यालय को एक करोड़ का चैक भेंट

दीक्षांत समारोह के दौरान जैन विश्वभारती के अध्यक्ष रमेशचंद बोहरा द्वारा जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को एक करोड़ रुपये का चैक भी प्रदान किया गया। समारोह का संयोजन कुलसचिव विनोद कुमार कक्कड़ ने किया।

Gallery

10वां दीक्षांत समारोह — photo 110वां दीक्षांत समारोह — photo 210वां दीक्षांत समारोह — photo 310वां दीक्षांत समारोह — photo 410वां दीक्षांत समारोह — photo 510वां दीक्षांत समारोह — photo 610वां दीक्षांत समारोह — photo 710वां दीक्षांत समारोह — photo 810वां दीक्षांत समारोह — photo 910वां दीक्षांत समारोह — photo 1010वां दीक्षांत समारोह — photo 1110वां दीक्षांत समारोह — photo 12