JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
4 + 5

प्रथम दीक्षांत समारोह

Thursday, 26 November 1992

लाडनूं, राजस्थान

Chief Guest

डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा

कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय

समाचार

प्रथम दीक्षान्त समारोह – 26 नवम्बर, 1992

25 जुलाई, 1989 को जैन विश्वभारती यद्यपि यू.जी.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय नहीं था पर विश्वविद्यालय की तैयारी में उसका स्वरूप, शिक्षा, पाठ्यक्रम-पद्धति, परीक्षा, शिक्षण-शैली सभी कुछ व्यवस्थित संचालित थे। इसलिए ‘विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट’ के रूप में जैन विश्वभारती ने आचार्य तुलसी के सान्निध्य में दीक्षान्त समारोह आयोजित किया। जैन विश्वभारती के इस भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गई और कुलाधिपति श्री श्रीचन्दजी रामपुरिया ने संस्थान की गति-प्रगति को बताते हुए भविष्य में शीघ्र ही जैन विश्वभारती मान्य विश्वविद्यालय बन जाने की शुभ सूचना दी।

संस्थान के कुलाधिपति श्री रामपुरियाजी ने श्री दलाई लामा को संस्थान की सर्वोच्च उपाधि विद्यामनीषी (डॉक्टर ऑफ फिलोसाफी के समकक्ष) से अलंकृत किया। अनुशास्ता आचार्य श्री तुलसी ने कहा– शिक्षा अज्ञान से ज्ञान की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर तथा चरित्र का निर्माण करने के लिए है।

हवाई विश्वविद्यालय के डॉ. ग्लेन डी. पेज, मार्टिन लूथर किंग संस्थान न्यूयार्क के डॉ. बनार्ड लफाए, एसोसिएट्स किंग्स सेन्टर जोर्जिया के प्रो. चार्ल्स एल्फीन, संयुक्त राष्ट्र संघ के शान्ति प्रतिनिधि डॉ. जोहान्स, रंगून की प्रमुख कुमारी रोबिन लुडविन, गुजरात विद्यापीठ के कुलपति डॉ. रामलाल पारीक भी इस समारोह में उपस्थित थे।

Gallery

प्रथम दीक्षांत समारोह — photo 1