JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
2 + 7

द्वितीय दीक्षांत समारोह

Monday, 23 December 1996

लाडनूं, राजस्थान

Chief Guest

श्री जगतसिंह मेहता

भूतपूर्व सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार

समाचार

द्वितीय दीक्षान्त समारोह – 23 दिसम्बर, 1996

अनुशास्ता आचार्य श्री तुलसी के सान्निध्य में संस्थान का द्वितीय दीक्षान्त समारोह 23 दिसम्बर, 1996 को जैन विश्वभारती, सुधर्मा सभा लाडनूं में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि थे– श्री जगतसिंह मेहता, भूतपूर्व सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार। संस्थान के इतिहास में सर्वप्रथम डी.लिट की उपाधि अमेरिका प्रवासी श्री प्रवीण सी. कामदार को प्रदान की गई। पी.एच.डी. प्राप्त करने वालों में पहली पंक्ति में खड़ी हुई समणी स्थितप्रज्ञाजी, श्रीमती सुधा जैन एवं श्री प्रद्युम्नशाह थे। इस अवसर पर एम.ए. की 145 उपाधियां प्रदान की गई और प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर संस्थान ने भावी विकास के लिए प्रेरक परम्परा का शिलान्यास किया।

कुलपति श्री मोहनसिंह भण्डारी ने अपने स्वागत भाषण में कहा– हमारे विश्वविद्यालय का लक्ष्य है– अध्यात्मप्रधान, अनेकान्तप्रधान और अहिंसाप्रधान व्यक्तियों का निर्माण करना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगतसिंह मेहता ने दीक्षान्त भाषण देते हुए कहा– मैं इसे अणुव्रत विश्वविद्यालय के नाम से संबोधित करता हूं। क्योंकि विश्वविद्यालय अणुव्रत के आदर्शों का प्रेरक केन्द्र है। आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने कहा– जैन विश्वभारती मान्य विश्वविद्यालय जैनविद्या का प्रथम विश्वविद्यालय है। विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए अनुशास्ता आचार्य तुलसी ने कहा– ‘ज्ञान के साथ आचार का योग होने से सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण हो सकता है। विद्यार्थी प्रबुद्धता के साथ चारित्रिक पवित्रता के लिए भी प्रयत्नशील रहें।’

Gallery

द्वितीय दीक्षांत समारोह — photo 1