Our team will contact you shortly.
Thursday, 28 October 1999
दिल्ली
28 अक्टूबर, 1999 को अध्यात्म साधना केन्द्र दिल्ली में अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ की सन्निधि में आयोजित हुआ। भारत सरकार की पूर्व मंत्री प्रो. सरोजिनी महिषी ने अपने विचार रखे। युवाचार्य श्री महाश्रमण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा– “छात्रों के नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान के लिए आज समाज में गिरते हुये मूल्यों को स्थापित करने की आवश्यकता है। इसके लिए छात्रवर्ग प्रमुख इकाई है जो अपने कर्त्तव्य का पालन करके समाज-उत्थान कर सकता है।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ राजनेता श्री कुशाभाऊ ठाकरे ने कहा कि– “यह संस्थान आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग है।” अनुशास्ता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने आशीर्वचन देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा– प्रत्येक शिक्षार्थी उपाधि प्राप्त करके अध्यात्म और विज्ञान की मूलभूत मान्यताओं को स्वीकार करे, जिससे सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास किया जा सके।
पी-एच.डी.–11, स्नातकोत्तर–26, स्नातक–546, कुल–583 छात्रों को अलंकृत किया गया। प्रत्येक सत्र में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 13 छात्रों को कुलाधिपति श्री श्रीचन्दजी रामपुरिया द्वारा स्वर्णपदक भी प्रदान किए गए।