Our team will contact you shortly.
Sunday, 4 November 2007
उदयपुर, राजस्थान
पूर्व राष्ट्रपति, भारत
आचार्य श्री महाप्रज्ञ के सान्निध्य में उदयपुर में आयोजित; मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम।
पंचम दीक्षान्त समारोह दिनांक 4 नवम्बर, 2007 को उदयपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने अपने वक्तव्य में कहा– विश्वविद्यालय का उद्देश्य संस्कारों की सम्पदा को पुनर्जीवित करना है। यहां के पाठ्यक्रम संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को समाहित किये हुए हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम थे। उन्होंने दीक्षान्त भाषण देते हुए कहा– एक नये भारत का निर्माण करना है। जिसमें छात्रों की अहम् भूमिका होगी। जैन विश्वभारती संस्थान ऐसे ही छात्रों के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। नैतिक मूल्यों के लिए समर्पित यह अनूठा विश्वविद्यालय है।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय लालचन्द सिंघी ने समारोह की अध्यक्षता की एवं कुलपति डॉ. समणी मंगलप्रज्ञा ने संभागियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के उद्देश्यों पर विशेष वक्तव्य दिया। समारोह में डी.लिट्. की उपाधि प्रो. क्रामवेल क्रॉफोर्ड, अमेरिका एवं महामहिम बी.एल. जोशी राज्यपाल, उत्तराखण्ड को प्रदान की गयी। 38 पी.एच.डी., 662 स्नातक एवं 875 स्नातकोत्तर एवं 19 एम.फिल्. की उपाधियां प्रदान की गयीं।
