Our team will contact you shortly.
Tuesday, 12 November 2013
लाडनूं, राजस्थान
मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार
अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित।
जैन विश्वभारती संस्थान के सप्तम दीक्षांत समारोह का आयोजन लाडनूं में 12 नवम्बर, 2013 को आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार डॉ. एम. मंगापति पल्लम राजू ने दीक्षांत भाषण देते हुए कहा कि– जैन विश्वभारती संस्थान मूल्यों की शिक्षा देने वाला देश का उत्कृष्ट संस्थान है। डॉ. राजू ने इस संस्थान को यूनिक संस्थान बताते हुए यहां से दी जाने वाली शिक्षा को जीवनोपयोगी बताया। मुख्य अतिथि ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जैन विश्वभारती संस्थान को एक उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए भारत सरकार से हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
समारोह को सान्निध्य प्रदान करते हुए अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्ञान के साथ-साथ निष्पत्ति आनी चाहिए। आचरण को ज्ञान का सार बताते हुए आचार्य श्री ने उपस्थित विद्यार्थियों को सिक्खापद का संकल्प दिलवाया। कुलाधिपति डॉ. बसंतराज भण्डारी एवं कुलपति समणी चारित्र प्रज्ञा ने संस्थान के पी.एच.डी. के 60, एम.फिल. के 04 एवं 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा 370 स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की।










