JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
7 + 5

8वां दीक्षांत समारोह

Monday, 3 November 2014

दिल्ली

Chief Guest

श्रीमती स्मृति ईरानी

मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार

समाचार

अष्टम दीक्षान्त समारोह – 3 नवम्बर, 2014

जैन विश्वभारती संस्थान के अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य एवं मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती स्मृति ईरानी के मुख्य आतिथ्य में अध्यात्म साधना केन्द्र महरौली में सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान दौर में इंसान को मूल्यपरक शिक्षा की बहुत अधिक जरूरत है। उन्होंने मानवीय मूल्यों को शिक्षा में जरूरी बताते हुए मूल्यों के विकास पर जोर देने का आह्वान किया। समारोह को सान्निध्य प्रदान करते हुए अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा– “विद्यार्थी में राष्ट्रीय भावना के साथ मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण होना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में जैन विश्वभारती महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है।” कुलपति समणी चारित्रप्रज्ञा ने संस्थान का परिचय देते हुए कहा कि अनुशास्ता के नेतृत्व में यह संस्थान मानवीय शिक्षा के विकास को समर्पित है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश आर.एम. लोढ़ा को डी.लॉज. एवं पद्मश्री गोवर्धन मेहता को डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

कुलसचिव डॉ. अनिल धर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर लगभग 1900 विद्यार्थियों को पीएच.डी., स्नातकोत्तर, स्नातक आदि की उपाधियां प्रदान की गई। कुलाधिपति श्री बसंतराज भण्डारी एवं कुलपति समणी चारित्र प्रज्ञा ने विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की।

Gallery

8वां दीक्षांत समारोह — photo 18वां दीक्षांत समारोह — photo 28वां दीक्षांत समारोह — photo 38वां दीक्षांत समारोह — photo 48वां दीक्षांत समारोह — photo 58वां दीक्षांत समारोह — photo 68वां दीक्षांत समारोह — photo 78वां दीक्षांत समारोह — photo 88वां दीक्षांत समारोह — photo 98वां दीक्षांत समारोह — photo 108वां दीक्षांत समारोह — photo 118वां दीक्षांत समारोह — photo 12