JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
1 + 5

9वां दीक्षांत समारोह

Sunday, 4 October 2015

नेपाल

समाचार

9वां दीक्षांत समारोह – 4 अक्टूबर, 2015, नेपाल

जैन विश्वभारती संस्थान का नवम दीक्षांत समारोह 4 अक्टूबर, 2015 को नेपाल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री महाश्रमण ने संस्थान के उपाधिधारकों को शिक्षापदम् के सूत्रों का वाचन करवाया। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा— “जीवन में ज्ञान का बहुत महत्त्व है। ज्ञान प्रकाश करने वाला होता है। जो व्यक्ति श्रुत की आराधना करते हैं, वे जिनेश्वर देव की आराधना करते हैं। अनेक विद्यार्थी ज्ञान की आराधना करते हैं। शिक्षा का एक उद्देश्य है— लर्निंग फॉर अर्निंग। साथ ही यह भी आवश्यक है कि हमारा आचरण अच्छा बन सके, हम शांति से जी सकें। लौकिक विद्या के साथ अलौकिक विद्या भी सीखनी चाहिए। जैन विश्वभारती संस्थान आचार्य तुलसी की जन्मस्थली, लाडनूं में स्थित है। वे इस विश्वविद्यालय के आदि अनुशास्ता थे। उनके श्रम की निष्पत्ति है— यह मान्य विश्वविद्यालय। यह जैन विद्या के गौरव का संस्थान है। यहां से अनेक साधु-साध्वियों को ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जैन विश्वभारती संस्थान का मूल तत्त्व जैन विद्या का विकास होना चाहिए। देश के या विदेश के विद्यार्थियों को यह आश्वासन मिले कि वे जैन विश्वभारती संस्थान में जैन विद्या का ज्ञान कर सकते हैं। किसी भी विभाग का विद्यार्थी हो, उसे जैन विद्या की प्रारंभिक जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थी इस ज्ञान को प्रसारित कर सकें तो जैन विश्वभारती संस्थान में पढ़ना उनके लिए अधिक सार्थक सिद्ध हो सकता है।

आचार्य महाप्रज्ञ ज्ञान के विशिष्ट साधक थे। उन्हें आचार्य तुलसी के सान्निध्य में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका आगम संपादन में बहुत योगदान है। दोनों अनुशास्ता इस विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी ज्ञान-विकास के साथ चरित्र-विकास में भी आगे बढ़ें। अर्थात् वे दोनों में विशिष्ट हों, यह अपेक्षा है। जैन विश्वभारती के साथ मातृसंस्था जुड़ी है। मां का कर्तव्य है शिशु को आगे बढ़ाना। जैन विश्वभारती इसमें योग दे रही है। यह रजत जयंती का समारोह है। रजत का अर्थ है— उज्ज्वल। यहां पढ़ाने वाले अध्यापकों में और विद्यार्थियों में भी उज्ज्वलता का बोध होता रहे और उज्ज्वलता का विकास होता रहे।”

Gallery

9वां दीक्षांत समारोह — photo 19वां दीक्षांत समारोह — photo 29वां दीक्षांत समारोह — photo 39वां दीक्षांत समारोह — photo 49वां दीक्षांत समारोह — photo 59वां दीक्षांत समारोह — photo 69वां दीक्षांत समारोह — photo 79वां दीक्षांत समारोह — photo 89वां दीक्षांत समारोह — photo 99वां दीक्षांत समारोह — photo 109वां दीक्षांत समारोह — photo 119वां दीक्षांत समारोह — photo 12