JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
1 + 7
Back to News
General

अपनी रुचि पहचान हुनर विकसित कर अपनी नई पहचान बनाएं- प्रो.जैन

अपनी रुचि पहचान हुनर विकसित कर अपनी नई पहचान बनाएं- प्रो.जैन

विश्व युवा कौशल दिवस मनाया

लाडनूँ, 15 जुलाई 2026। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो. बी.एल.जैन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में विश्व युवा कौशल दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। यह दिवस युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए कुशल बनाने हेतु प्रेरित करता है। आज का युग केवल किताबी ज्ञान या बड़ी-बड़ी डिग्रियों का नहीं है। आज का युग कौशल का है। पुरानी कहावत है, ज्ञान से आप समझदार बनते हैं, लेकिन हुनर से आप आत्मनिर्भर बनते हैं। कोई भी डिग्री इंटरव्यू के दरवाजे तक ले जा सकती है, लेकिन उस दरवाजे के अंदर की सफलता कौशल से ही तय होती है। बदलते दौर में सिर्फ पारंपरिक कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए है। डिजिटल और तकनीकी कौशल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिसिस और कोडिंग, सॉफ्ट स्किल्स, टीम वर्क, समस्या-समाधान की क्षमता और प्रभावी संवाद, हरित कौशल, पर्यावरण के अनुकूल, तकनीकों और सस्टेनेबिलिटी को समझना आवश्यक है। भारत सरकार ने स्किल इंडिया अभियान के द्वारा युवाओं के हुनर को तराशने की मुहिम प्रारम्भ की है, जिसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक छात्राध्यापिका को अपनी रुचि पहचान कर अपना हुनर विकसित करना चाहिए और अपने कौशल के आधार पर अपनी पहचान बनानी चाहिए। अपने हुनर के आधार पर कम से कम स्थानीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए। जिन्होंने अपना कौशल निर्धारित नहीं किया है, वे निर्धारित करें और जिन्होंने निर्धारित कर रखा है, उसे और संवर्धित करें। जब देश का युवा कुशल होगा, तभी देश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में डॉ. अमिता जैन एवं शिक्षा विभाग की बी.एड, बी.ए.-बी.एड एवं बी.एस.सी-बी.एड की छात्राध्यपिकाएं उपस्थित रहीं।

Share:
Latest News