JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
7 + 4
Back to News
General

भावनाओं से ओत-प्रोत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विदाई समारोह आयोजित

भावनाओं से ओत-प्रोत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विदाई समारोह आयोजित

‘मिस फेयरवेल’ भूमिका जांगिड़, ‘मिस ब्यूटी’ आयुषी तथा ‘मिस ब्रेनी’ मोनिका बुरड़क रही

लाडनूँ, 8 अप्रेल 2026। संस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा 8 अप्रैल को शुभभावना कार्यक्रम के रूप में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इस अवसर पर कुलसचिव देवाशीष गोस्वामी मुख्य अतिथि रहे एवं वित्त अधिकारी आर.के. जैन विशेष अतिथि थे। समारोह में ‘मिस फेयरवेल’ भूमिका जांगिड़, ‘मिस ब्यूटी’ आयुषी तथा ‘मिस ब्रेनी’ मोनिका बुरड़क रही। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पलक, लाछा, आशा, भावना स्वामी, रश्मि एवं उनके साथियों, पिंकी, सोनम, कविता रैगर तथा रोशनी द्वारा पेश किए गए नृत्यों ने सबको मोहित किया। इस अवसर पर छात्रा खुशी जोधा, कोमल प्रजापत, भूमिका, ज्योति एवं मोनिका ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यहां अध्ययन के दौरान उनका समग्र विकास हुआ। शिक्षा के साथ ही उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी आदि में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व को निखारा। संस्थान का शांत, आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बना। चंचल एवं हर्षिता ने पीपीटी द्वारा छात्र-जीवन की स्मृतियों की झलकियाँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ निशिता एवं साथियों ने गुरुदेव वंदना प्रस्तुत कर किया। फिर कोमल एवं साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि अहंकार, क्रोध, रोग, आलस्य एवं प्रमाद जैसे दोष शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के मार्ग में बाधक होते हैं। विद्यार्थियों को इन नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रकृति, प्राची एवं हर्षिता द्वारा किया गया। अंत में डॉ. आभा सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में पायल, लक्ष्मी, सिमरन, आयुश्री, रश्मि, राधा, खुशी, उर्मिला, मिताली, गरिमा, पूजा, पलक, चंचल, संजू, नैना, ललिता, चंचल फुलवरिया, उर्मिला स्वामी ने बढ़-चढ़ कर कार्य किया।

Share:
Latest News