लाडनूँ, 14 मार्च 2026। संस्थान में राजस्थान नोलेज काॅर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के सहयोग से टीम हैश फाउंडेशन द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ‘साइबर कथा’ का सफल आयोजन 14 मार्च को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर खतरों, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों और डिजिटल साक्षरता के बारे में जागरूक करना था। विशेषज्ञ निर्मल सोनी द्वारा दिए गए व्याख्यानों और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। टीम हैश फाउंडेशन के संयोजक भवानी सैन ने बताया कि यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव के लिए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। संस्था भविष्य में और अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। कार्यक्रम अध्यक्षता कुलसचिव देबाशीष गोस्वामी ने की। कार्यक्रम समन्वयक उप कुलसचिव अभिनव स्वरूप सक्सेना थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरधारी लाल शर्मा रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. बी. एल. जैन ने किया। इस अवसर पर प्रो. जिनेन्द्र जैन, डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. अमिता जैन, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. प्रगति भटनागर डॉ. गिरिराज भोजक एवं सभी विभागों के छात्र-छात्राएं और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।




