लाडनूँ, 30 अक्टूबर 2026। जैन विश्वभारती संस्थान के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा अभिरुचि स्वामी एवं इतिहास सहायक आचार्य प्रेयस सोनी ने सरदार पटेल के जीवन उद्धरणों पर प्रकाश डाला और अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. राठौड़ ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व को विद्यार्थियों के बीच लौह पुरुष के रूप में अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन एनएसएस इकाई प्रथम प्रभारी अभिषेक चारण ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संस्थान के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो बी. एल. जैन ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। तीसरे चरण में एनएसएस इकाई प्रथम की प्रभारी डॉ़. अमिता जैन एवं द्वितीय इकाई प्रभारी अभिषेक चारण अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ में छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षा विभाग एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के संकाय सदस्य क्रमशः डॉ आभासिंह, डॉ डाॅ. विष्णु कुमार, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. गिरीराज भोजक, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, सुश्री स्नेहा शर्मा, डॉ. देवीलाल कुमावत, डॉ. अनुजा कुमारी, मधुकर दाधीच, विनय पंचार, मनीष पारीक घासीलाल शर्मा, देशना चारण आदि सहभागी रहे।




