विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
शरीर व मन को स्वास्थ रखने के साधन हैं योग व प्राणायाम - मुनि स्वस्तिक कुमार
लाडनूं, 21 जून, 2017। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां जैन विश्वभारती स्थित आचार्य तुलसी अन्तर्राष्ट्रीय प्रेक्षाध्यान केन्द्र में योग अभ्यास का कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय एवं जैन विश्वभारती के संयुक्त तत्वावधान में आयेाजित इस उपखंड स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुनिश्री स्वस्तिक कुमार ने कहा कि विश्व में सभी प्राणी सुख की चाह रखते हैं। सुख शरीर व मन का दोनों का होता है। जहां स्वास्थ्य होता है, वहां सुख होता है और शरीर को स्वस्थ्य-सुखी बनाने के लिये योग और मन को स्वस्थ व सुखी रखने के लिये प्राणायाम व ध्यान के उपक्रम हैं। उन्होनें कहा कि योग, प्राणायाम व ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है, जिनसे स्वयं को जाना जा सकता है। जो व्यक्ति स्वयं को नहीं जान पाता, उसके लिये अन्य सारी जानकारियां व्यर्थ होती हैं। योग दिवस एक प्रेरणा के रूप में हैं, जिससे हम स्वयं को जानने का प्रयास शुरू कर सकते हैं। उन्होंने सभी को आशीर्वचन कहे। सर्वांगीण स्वास्थ्य के लिये योग आवश्यक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ चित्त व स्वस्थ बुद्धि का निवास होता है। योग से सर्वांगीण स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। आधुनिक युग में योग से व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है, इसलिये सभी को योग अपनाना चाहिये। पंचायत समिति के विकास अधिकारी कैलाश अरड़ावतिया ने इस अवसर पर योग को जीवन का आवश्यक अंग बनाने की आवश्यकता बताते हुये उपखंड प्रशासन की ओर से सभी का आभार ज्ञापित किया तथा जैन विश्वभारती के निदेशक राजेन्द्र खटेड़ ने आयोजक संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में में प्रार्थना, कायोत्सर्ग, विभिन्न योगासन, यौगिक क्रियाएँ, विभिन्न प्राणायाम, मुद्राएँ, ध्यान, शांतिपाठ आदि का अभ्यास डाॅ. युवराज सिंह खंगारोत ने करवाया। कार्यक्रम में एनसीसी की 3 राज गर्लस बटालियन की तीन युनिटों की छात्राओं विमल विद्या विहार स्कूल, सोना देवी सेठिया गर्लस काॅलेज व जैविभा विश्वविद्यालय की यूनिट्स ने एएनओ निकिता, दिव्या जांगिड़ व भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाग लिया तथा राजकीय अधिकारी, समाजसेवक व गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी भगवानसिंह राठौड़ जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नोरतनमल रैगर, आयुष विभाग के डा. जेपी मिश्रा, थानाधिकारी भजन लाल, भाजपा अध्यक्ष हनुमानमल जांगिड़, भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सिंह राठौड़, विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीके कक्कड, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, डा. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डा. जुगल दाधीच, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, सुशील पीपलवा, जीवन विज्ञान अकादमी के सहायक निदेशक हनुमान मल शर्मा, राजेन्द्र माथुर, लूणकरण शर्मा, नुपूर जैन, अंजना शर्मा, पार्षद मोहन सिंह चैहान, मोहन सिंह जोधा, नानक आडवाणी, ललित सोनी, भुवनेश जैन आदि उपस्थित थे।
Latest from
- पदमपुरा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- खानपुर गांव व विद्यालय में ‘हरित ग्राम कार्यक्रम’ का आयोजन कर पर्यावरण चेतना जागृत की
- कुलपति प्रो. दूगड़ ने की उप राष्ट्रपति से भेंट
- जैविभा विश्वविद्यालय में प्रसार भाषण माला में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान
- साक्षरता सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है, साक्षर अवश्य बनें
- सामाजिक समरसता दिवस एवं सहभोज का आयोजन
- छात्राध्यापिकाओं की फेयरवेल्स पार्टी ‘शुभ भावना 2025’ का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया जागरूकता चलचित्र का प्रदर्शन
- ‘जैन दर्शन में सम्यक् दर्शन का वैशिष्ट्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास