राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में श्रमदान करके की साफ-सफाई

लाडनूँ, 12 अक्टूबर 2021। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मासिक अभियान के तहत स्वयंसेविकाओं ने परिसर में सफाई की गई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह ने भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया और संस्थान में सफाई रखने हेतु प्रेरित किया। इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. प्रगति भटनागर के नेतृत्व में संस्थान परिसर में साफ सफाई की गई। इसके साथ-साथ इन्होंने यह भी बताया कि हमें समाज में इस अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के दायित्व का निर्वहन करना है और राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने रुचि पूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और सफाई का कार्य किया। इसमें हिस्सा लेने वाली स्वयंसेविकाओं सोनम, उषा,, साक्षी, उर्मिला, अंजना, निशा, तरन्नुम, सुमन आदि ने अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया।

Read 5605 times

Latest from