आचार्य श्री महाश्रमण रचित ‘रश्मियां अर्हत वांङ्मय की’ कृति की समीक्षा
योग्यता का विकास करके व्यक्ति स्वयं को उपयोगी बनाएं
लाडनूँ, 14 अक्टूबर 2022। डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने आचार्यश्री महाश्रमण रचित ‘रश्मियां अर्हत वांड्मय की’ पुस्तक को व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय उन्नति में सहायक पुस्तक बताया। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में संकाय संवर्धन व्याख्यानमाला के अंतर्गत पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम में इस कृति की समालोचना प्रस्तुत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘रश्मियां अर्हत वांङ्मय की’ कृति में आचार्यश्री ने सुखी, सफल तथा संतुलित जीवन एवं शैक्षिक व लोकतान्त्रिक विषयों को सहज एवं सरल उदाहरणों व प्रसंगों के माध्यम से वर्णित किया हैं। उन्होंने पुस्तक में आत्मा तथा शरीर दोनों के योग जीवन वर्णित किया है तथा विशिष्ट जीवन शैली के चार सूत्र बताये हैं- ईमानदारी के प्रति निष्ठा, संवेग संतुलन, संयम तथा समय नियोजन। व्यक्ति के जीवन में सद्ज्ञान तथा तदनुसार सदाचरण का योग होना चाहिए। दुर्गुणों का वर्जन तथा सद्गुणों का अर्जन व्यक्ति को विकास की ओर ले जाता है। आचार्यश्री ने पुस्तक में वर्तमान जीवन को अच्छा बनाने के तीन सूत्र बताए हैं- स्वास्थ्य सम्पन्नता, शक्ति सम्पन्नता तथा शांति सम्पन्नता। उन्होंने बताया है कि शांति भौतिक पदार्थों से नहीं अपितु त्याग व संयम से होती है। व्यक्ति को स्वयं को उपयोगी बनाना चाहिए, जिसके लिए योग्यता का विकास जरुरी है। आचार्यश्री ने व्यक्ति में वाक्कौशल का होना आवश्यक बताते हुए भाषा को अलंकृत व परिष्कृत बनाने के लिए चार बातें आवश्यक बताया है- परिमितभाषिता, मधुरभाषिता, यथार्थभाषिता तथा परीक्ष्यभाषिता। जिस व्यक्ति के जीवन में नम्रता, क्षमा, समर्पण तथा सबके प्रति आदर का भाव है, वह व्यक्ति महान होता है।
व्यक्ति निर्माण का सशक्त माध्यम है शिक्षा
शिक्षा की महत्ता बताते हुए आचार्यश्री महाश्रमण अपनी इस कृति में कहते हैं, शिक्षा व्यक्ति निर्माण का सशक्त माध्यम है। शिक्षा द्वारा व्यक्ति के संस्कार स्तर को बहुत ऊंचा उठाया जा सकता है। आचारयुक्त ज्ञान का विकास विद्यार्थी को योग्य बना सकता है। विद्यार्थी में ईमानदारी के प्रति निष्ठा, विनम्रता का भाव तथा नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प जग जाये तो वह अच्छा नागरिक बन सकता है। वृद्धावस्था को शांतिपूर्वक जीने हेतु आचार्यश्री ने चार उपाय सुझाये हैं- जप, तप, उपशम तथा श्रम। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए कहते हैं- देशहित तथा व्यक्तिहित के लिए लोकतंत्र स्वस्थ्य हो, अनेकांत व अहिंसा पर आधारित हो, एक दूसरे का गिराने का लक्ष्य बल्कि सहयोगपरक दृष्टिकोण हो तो लोकतंत्र देश के लिए वरदायी बन सकता है तथा भारत विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में आ सकता है। अंत में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल.जैन ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा आचार्यश्री की प्रस्तुत कृति में वर्णित विचार पूर्ण रूपेण अनुकरणीय हैं, जिनके माध्यम से व्यक्ति का जीवन सुखी, सफल तथा उत्कृष्ट बन सकता है तथा राष्ट्र निर्माण में वह अपनी भागीदारी निभा सकता है। कार्यक्रम में समस्त शिक्षा संकाय सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Latest from
- ‘प्राकृत वांगमय में तनाव प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- लाडनूँ की प्रगति को दूरस्थ व ऑनलाईन शिक्षा में ‘ए’ ग्रेड मिला
- संस्थान के सदस्यों ने अनुशास्ता आचार्य के दर्शन किए
- बिरसा मुण्डा जयन्ती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया, आदिवासियों के विकास पर चर्चा
- गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही
- आचार्य तुलसी की 110 वीं जयंती पर गुरू सुमरिन सभा आयोजित
- पूजा-अर्चना, भजन-संगीत के साथ मनाया दीपावली का पर्व
- साधना से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक-मानसिक शक्तियों का विकास संभव- प्रो. जैन
- ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव में ‘मूल्य शिक्षा का महत्त्व’ पर सेमिनार आयोजित
- भ्रष्टाचार के विरोध एवं राष्ट्र समर्पण के लिए सतत सतर्क व जागरूकता जरूरी
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली का आयोजन
- एनएसएस के स्वच्छता अभियान में व्याख्यान का आयोजन
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित
- एल्युम्नी मीट का आयोजन में पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव व स्मृतियां
- नवागन्तुक छात्राध्यापिकाओं का स्वागत समारोह आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- ‘आधुनिक परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- छात्राओं ने लघु नाटिका से अंधविश्वास उन्मूलन का संदेश दिया
- मासिक व्याख्यानमाला में सट्टक परम्परा पर व्याख्यान आयोजित
- एनसीसी कैडेट्स की महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई
- एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान
- जैविभा विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
- भगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
- एंटी रैगिंग डे पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
- स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
- पांच दिवसीय ‘पंच प्राण’ कार्यक्रम श्रृंखला के तहत सभी ने ली मातृवंदना की शपथ
- भाषण प्रतियोगिता एवं मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लिया था भाग
- पंच प्राण पर आधारित पांच दिवसीय कार्यक्रम सुरों को अर्पित
- मेरी माटी- मेरा देश में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
- ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- शिक्षा जागरूकता रैली आयोजित कर नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से किया लोगों को जागृत
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मेरी माटी मेरा देश में पोस्टर पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित
- संस्थान की प्रसार सम्बंधी गतिविधि आयोजित
- अहिंसा एवं शांति विभाग में वेलकम पार्टी का आयोजन
- ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगासन
- फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रन फोर फिट का आयोजन
- “मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
- महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मासिक व्याख्यान माला का आयोजन
- ‘फिट इंडिया‘ कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
- फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत ‘स्वस्थ्य मन-स्वस्थ शरीर’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्कृत दिवस पर समारोह का आयोजन
- संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन पर ली पंच प्रण संकल्प की शपथ
- खेल दिवस पर ली स्वस्थ रहने की शपथ
- सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित
- स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित