पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी ने अहिंसक सम्प्रेषण लोगों के दिलों तक पहुंचाया- प्रो. चितलांगिया
भारतीय परंपराओं में अहिंसक संप्रेषण की खोज पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
लाडनूँ, 28 मार्च 2024। जैन विश्वभारती संस्थान व गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में मुख्य वक्ता जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के गांधी अध्ययन केंद्र की पूर्व निदेशक व राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. मीना बरड़िया ने कहा कि विश्व भर में विभिन्न देशों के टकराव व युद्धों के दौरान 24 हजार से अधिक लोग अपने प्राण गंवा चुके हैं और बड़ी संख्या में घायल व बेघरबार हुए हैं। आतंकवाद, नस्लवाद, धर्मांधता आदि के कारण युद्ध होते हैं और अतिरिक्त तकनीकी विकास के कारण भी हिंसा को बढावा मिला है। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा सम्प्रेषण और उनकी पत्रकारिता पर बोलते हुए कहा कि उनके आंदोलनों में पत्रकारिता में अहिंसा का प्रयोग किया गया। पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी का अहिंसक सम्प्रेषण लोगों के दिलों तक पहुंचा। उन्होंने विरोध के साथ-साथ रास्ता व समाधान भी बताया। उन्होंने साधन और साध्य की पवित्रता पर बल दिया और नवीन मूल्यों का सृजन कर नई दिशा प्रदान की। समाज को सही दिशा देना ही गांधी की पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य रहा। बापू ने वाणी और भाषा के साथ ही मौन का प्रयोग भी किया, लेकिन उनका सम्प्रेषण प्रभावी था। गांधी की पत्रकारिता मूल्यों पर आधारित थी। बरड़िया ने जैन प्रतिक्रमण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिक्रमण से संसार के सभी जीवों से क्षमा याचना की जाती है। मन की दूषित भावनाओं के लिए क्षमा-याचना की जाती है। उन्होंने बताया कि गांधी के आंदोलन का मूल मंत्र ‘अहिंसा परमोधर्म’ भगवान महावीर की अहिंसा का पर्याय है और महाभारत में उसका उल्लेख है, साथ ही ऋग्वेद में आए श्लोक ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया’ सबके सुखी होने की भावना है। बौद्ध धर्म और जैन धर्मा में अहिंसा की लम्बी परम्परा और व्यापक दायरा रहा है।
गांधी ने सत्य-अहिंसा को व्यवहार में उतारा
मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के लोक प्रशासन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बीएम चितलांगिया ने महात्मा गांधी के विचारों को शुद्ध वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि जिस प्रकार विज्ञान में सिद्धांतों को व्यवहार में परिणित किया जाता है, वैसे ही गांधी ने सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारा और उन पर प्रयोग किए। गांधी ने अपने विचारों तर्क, धर्म, दर्शन व राजनीतिक विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए गणितीय सूत्रों का सहारा भी लिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा व मानवीय चिंतन की मनोवैज्ञानिक व्याख्या की थी। उन्होंने बताया कि विदेशों में गांधी के दर्शन पर परीक्षण किए जा रहे हैं। हमें भी गांधी के जीवन-दर्शन को व्यावहारिक रूप से परिणित करने पर ध्यान देना चाहिए। वर्तमान की चुनौतियों में गांधीवादी दर्शन समाधान में सक्षम हो सकता है। कुलसचिव प्रो. बीएल जैन ने अहिंसा पर आयोजित सेमिनार को अहिंसा का महायज्ञ बताया और कहा कि इसमें डाली गई विचारों की आहुतियों को ही आगे बढा कर अहिंसा प्रवृति में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने अहिंसा की व्यावहारिकता को समझने की आवश्यकता बताई।
अनुप्रेक्षा के अभ्यास से अहिंसा संवाद संभव
कुलपति के आएसडी प्रो. नलिन के. शास्त्री ने अध्यक्षता करते हुए भारत के चिंतन में अहिंसा को चेतना का मूल भाव बताया तथा सहअस्तित्व की भावना पर जोर देते हुए दूसरों की बातों और विचारों को सुनने को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि करूणा के चिंतन से अहिंसक संवाद का विचार उद्भूत होता है। करूणा का भाव मन में होने पर हर व्यक्ति में दिव्यता का दर्शन हो सकता है। चिंतन में आध्यात्मिकता को जरूरी बताते हुए उन्होंने अध्यात्म को जिंदगी जीने का तरीका बताया। प्रो. शास्त्री ने बताया कि व्यक्ति के प्रबुद्ध होने पर विचारों से असहमति होती है। हमें व्यक्ति, तथ्य एवं विचारों का अवलोकन करना चाहिए। भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक है, तभी सहानुभूतिपूर्ण वातावरण पैदा हो सकता है। हम अपने आपको बदल नहीं सकते, लेकिन दुनिया को बदलना चाहते हैं। हम जैसा चाहें, सभी वैसे नहीं हो सकते हैं। गुलदश्ते में एक ही प्रकार के नहीं बल्कि अलग-अलग रंग होने चाहिए। उन्होंने जैन धर्म की ‘अनुप्रेक्षा’ में भावना करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अनुप्रेक्षा के अभ्यास से चित की शुद्धि व कर्मों का प्रवाह रूक सकता है। उन्होंने 12 भावनाओं की बात करते हुए मैत्री भावना के बारे में बताया और कहा कि इनसे अहिंसा संवाद में प्रवृत होते हैं। कार्यक्रम का प्रारम्भ मंगल संगान से किया गया। स्वागत वक्तव्य व अतिथि परिचय डा. समणी रोहिणी प्रज्ञा ने प्रस्तुत किया। अहिंसा एवं शांति विभाग के विभाध्यक्ष डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने दो दिवसीय सेमिनार की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में डाॅ. बलबीर सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. लिपि जैन ने किया।
विद्वानों ने किया शोध-पत्रों का वाचन
सेमिनार के साधारण सत्रों में ‘भारतीय परम्परा में अहिंसक संवाद की खोज’ विषय से सम्बंधित उपविषयों पर विभिन्न विद्वानों ने अपने 20 शोध-पत्र प्रस्तुत किए। शोध पत्र वाचन करने वाले विद्वानों में साध्वी रोहिणी प्रभा, साध्वी तेजस्वी प्रभा, डाॅ. समणी संगीत प्रज्ञा, डाॅ. समणी रोहिणी प्रज्ञा, समणी जिज्ञासा प्रज्ञा, डाॅ. समणी शशि प्रज्ञा, डाॅ. सुनिता इंदोरिया, डाॅ. वीरेंद्र भाटी, डाॅ. अशोक भास्कर, डाॅ. आभा सिंह, डाॅ. हेमलता जोशी, यशपाल सिंह, मुनि सुविधि कुमार, मुनि कौशल कुमार, डाॅ. गिरधारी लाल शर्मा, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. अमिता जैन, रमेश कुमार सोनी व अन्विता भाटी ने अहिंसा के विविध आयामों और पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सम्भागी विद्वान शोधार्थी एवं विद्यार्थी तथा सभी संकाय सदस्य उपस्ति रहे।
Latest from
- व्याख्यानमाला में सर्वमान्य आचार्य कुंदकुंद के साहित्य पर सूक्ष्मता से विवेचन प्रस्तुत
- संस्कार निर्माण के साथ योग शिक्षा रोजगार प्राप्ति का भी साधन- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित
- महिलाओं व पुरूषों की प्रजनन प्रणाली और बांझपन के कारण और निवारण पर विमर्श
- ‘भारतीय परंपराओं में अहिंसक संप्रेषण की खोज’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान का 34वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- ‘जीवन में सफलता के मंत्र’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान की एनएसएस छात्रा बेंदा ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया योग का प्रदर्शन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित
- डाॅ. शेखावत द्वारा इजाद किए गए एआई पर्यावरण मोनिटरिंग उपकरण को अन्तर्राष्ट्रीय पेटेंट मिला
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- एनएसएस की स्वयंसेविका खुशी जोधा का युवा संसद के लिए राज्य स्तर पर चयन
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- वसंत पंचमी पर गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से रिझाया मां शारदे को
- नई शिक्षा नीति जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 6 छात्राओं ने किया टॉप
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का कौशल
- आशु भाषण, पोस्टर पेंटिंग व एकल गायन कविता प्रतियोगिता आयोजित
- नैतिकता की सीख देने वाले नाटकों और राजस्थानी रंगों से सजी रंगोलियों की प्रस्तुति
- आध्यात्मिक मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान आयोजित
- पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- ग्राम खानपुर व भियाणी में विकसित भारत जागरूकता रैली निकाली
- नई शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया
- विश्व दार्शनिक दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजित
- युवाओं में राष्ट्रीय भावना की जागृति आवश्यक- प्रो. रेखा तिवाड़ी
- संस्कार-निर्माण के लिए एकाग्रता, संकल्प शक्ति व आवेश पर नियंत्रण का अभ्यास जरूरी
- सक्षम युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार - प्रो. जैन
- एक दिवसीय युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर बताए गणित के जादुई फार्मूले
- राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन
- अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित
- ‘सशक्त नारीःसशक्त राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ
- ‘प्राकृत वांगमय में तनाव प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- लाडनूँ की प्रगति को दूरस्थ व ऑनलाईन शिक्षा में ‘ए’ ग्रेड मिला
- संस्थान के सदस्यों ने अनुशास्ता आचार्य के दर्शन किए
- बिरसा मुण्डा जयन्ती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया, आदिवासियों के विकास पर चर्चा
- गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही
- आचार्य तुलसी की 110 वीं जयंती पर गुरू सुमरिन सभा आयोजित
- पूजा-अर्चना, भजन-संगीत के साथ मनाया दीपावली का पर्व
- साधना से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक-मानसिक शक्तियों का विकास संभव- प्रो. जैन
- ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव में ‘मूल्य शिक्षा का महत्त्व’ पर सेमिनार आयोजित
- भ्रष्टाचार के विरोध एवं राष्ट्र समर्पण के लिए सतत सतर्क व जागरूकता जरूरी
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली का आयोजन
- एनएसएस के स्वच्छता अभियान में व्याख्यान का आयोजन
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित