जैन विश्वभारती (मान्य विश्वविद्यालय) में छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार कर किया प्रस्तुतिकरण
शिक्षा के साथ बाहरी दुनिया की जानकारी होती है विकास में सहायक- प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 17 दिसम्बर 2021। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कहा है कि विद्यार्थियों में रचनात्मक कार्यों की तरफ रूझान पैदा करने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन इस महाविद्यालय और जैविभा विश्वविद्यालय की विशेषता रहा है। बी.कॉम. की प्रथम वर्ष की छात्राओं ने विभिन्न विषयों का चित्रांकन और उनके बारे में किया गया प्रस्तुतिकरण सराहनीय है। सभी छात्राओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा के साथ बाहरी दुनिया के बारे में जानकारी लेना और उनके बारे में अपने विचारों को निर्मित करना महत्वपूर्ण है और विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त करती हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश यायावर ने छात्राओं की उत्साहजनक प्रस्तुति और आकर्षक चित्रांकन की सराहना की और इसे शैक्षणेत्तर गतिविधियों में श्रेष्ठ कदम बताया। कार्यक्रम की संयोजिका सहायक आचार्य प्रगति चौरड़िया ने कहा कि छात्राएं देश की अर्थव्यवस्था के साथ विश्व भर की स्थिति और उसके प्रभाव पर भी नजर रखती है और यह जानकारी उनके विकास में सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम में छह प्रकार के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए, जिनमें योगिता जांगिड़ ने कोविड की स्थिति के प्रभाव का चिंत्रांकन किया और उसके बारे में अपना प्रस्तुतिकरण दिया। आकांक्षा ने आर्थिक क्षेत्र की शब्दावलियों के बारे में बताया और उसे चित्रांकित किया। मोहिनी प्रजापत ने आत्मनिर्भर भारत को रेखांकित करते हुए कृषि, आयात, निर्यात आदि के आर्थिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। डिम्पल जांगिड़ ने अपने प्रस्तुतिकरण में ऑटोमोबाईल क्षेत्र में मार्केटिंग के विविध आयामों पर रोशनी डाली। करिश्मा सोनी ने पर्यावरण क्षेत्र में कोविड के प्रभाव को रेखांकित किया और उसकी हर दिशा के बारे में जानकारी दी। विशाखा जांगिड़ ने उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और भूमि, श्रम, पूंजी, साहस के महत्व को रेखांकित किया। प्रारम्भ में आकांक्षा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया और अंत में योगिता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रगति चौरड़िया ने किया। कार्यक्रम में अन्य छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Latest from
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जनजातीय गौरव दिवस तथा जनजातीय गौरव वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. लोढा को मिला लाईफटाईम अचीवमेट अवार्ड
- अब शिक्षा क्षेत्र में डिजीटलाइज भविष्य के लिए हो सकेंगे विद्यार्थी तैयार
- अहिंसा एवं शांति विभाग में मनाया गया संविधान दिवस
- एनएसएस के शिविर में राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान एवं राज्य सरकार के आयुष विभाग के साथ हुआ एमओयू
- जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा विश्व दार्शनिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैविभा विश्वविद्यालय में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित
- राष्ट्रीय स्तरीय सात दिवसीय जैन स्काॅलर कार्यशाला आयोजित
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सजाई आकर्षक रंगोलियां
- तीन दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय एकता व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया
- पुरखों व संस्कारों के प्रति आस्था होने पर ही व्यक्ति की सम्पूर्णता- ओंकार सिंह लखावत
- दीपावली पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
- मेहंदी प्रतियोगिताओं में 28 छात्राओं ने हाथों पर सजाई नई-नई डिजाइनें
- एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया
- जैन विश्व भारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग की सहायक आचार्य डॉ.लिपि जैन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
- संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन
- अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण
- आईपीएसएस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण मुद्दा छाया रहा
- केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्री ने जैविभा संस्थान की प्राच्य विद्याओं व मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की
- छात्राध्यापिकओं ने गरबा महोत्सव आयोजित
- विश्व दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- अहिंसा एवं शांति विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
- शिक्षा विभाग में नवागन्तुक छात्राध्यापिकाओं के स्वागत के लिए ‘सृजन 2024’ का आयोजन
- आगमों एवं प्राचीन अभिलेखों में मौजूद हैं भारतीय संस्कृति के समस्त मूल तत्व- डाॅ. समणी संगीतप्रज्ञा
- ‘उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक अनुकूलता’ विषय पर व्याख्यान
- विश्व शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- रक्तदाता स्वयंसेविकाओं व छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
- एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने लगाए पंछियों के लिए परिंडे, चुग्गा-पात्र व घोंसले
- लाडनूँ से 52 छात्राध्यापिकाओं के दल ने गुजरात व माउंट आबू का किया पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
- प्राकृत भाषा और साहित्य के विकास में जैनाचार्यों और मनीषियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा- डाॅ. रविन्द्र कुमार खाण्डवाला
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया गया आयोजन
- महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन