‘विभिन्न दर्शनों में सदगुण’ पर व्याख्यान आयोजित
सदगुण व्यक्तित्व को विश्वसनीय बनाते हैं- प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 22 फरवरी 2022। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के से आचार्य काळू कन्या महाविद्यालय में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगङ के निर्देशन में आयोजित मासिक व्याख्यानमाला श्रृंखला की कङी में ‘विभिन्न दर्शनों में सदगुण’ शीर्षक पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने पाश्चात्य एवं भारतीय दर्शन में निहित सदगुणों के महत्व पर प्रकाश डाला और सदगुण में शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि सदगुण व्यक्तित्व के प्रति विश्वास पैदा करता है। उन्होंने इस संदर्भ में युधिष्ठिर व सत्यवादी हरिश्चंद्र के उदाहरण दिए। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि पाश्चात्य दर्शन में प्रथम दार्शनिक थेलीज से लेकर पाइथागोरस तक के सभी सोलह दार्शनिकों के वैचारिक शिखरों को छुआ। इनमें सदगुणों पर सर्वप्रथम चर्चा का श्रेय सुकरात को जाता है। उन्होंने सुकरात द्वारा बताए गए आन्तरिक सौन्दर्य की व्याख्या प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने प्लेटो, अरस्तू, सिज्विक, हीगल बैलेड्स एवं काण्ट के वैचारिक महत्व को भी बताया गया। प्रो. त्रिपाठी ने भारतीय दर्शन में श्रमण परम्परा व वैदिक परम्परा को अभिव्यक्त करते हुए बताया कि श्रमण परम्परा में जैन व बौद्ध दर्शनों को लिया जाता है तथा वैदिक दर्शन परम्परा में न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा एवं वेदान्त के रूप में कुल छह दर्शनों को शुमार किया जाता है। दोनों दर्शनों के मध्य तुलनात्मक विवेचना करते हुए उन्होंने बताया कि जहां पाश्चात्य दर्शन सदगुणों को ही मानव जीवन का साध्य मानता है, वहीं भारतीय दर्शन ने मोक्ष को मानव जीवन का साध्य एवं सदगुणों को मोक्ष प्राप्ति के मार्ग का साधन माना है। व्याख्यान के उपरान्त प्रो. त्रिपाठी ने संकाय सदस्यों की दर्शन सम्बंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। अंत में डॉ. प्रगति भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में का संयोजन अभिेषक चारण ने किया तथा डॉ. बलवीर सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रगति चौरड़िया, प्रेयस सोनी आदि मौजूद रहे।
Latest from
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित
- ‘सशक्त नारीःसशक्त राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ
- ‘प्राकृत वांगमय में तनाव प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- लाडनूँ की प्रगति को दूरस्थ व ऑनलाईन शिक्षा में ‘ए’ ग्रेड मिला
- संस्थान के सदस्यों ने अनुशास्ता आचार्य के दर्शन किए
- बिरसा मुण्डा जयन्ती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया, आदिवासियों के विकास पर चर्चा
- गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही
- आचार्य तुलसी की 110 वीं जयंती पर गुरू सुमरिन सभा आयोजित
- पूजा-अर्चना, भजन-संगीत के साथ मनाया दीपावली का पर्व
- साधना से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक-मानसिक शक्तियों का विकास संभव- प्रो. जैन
- ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव में ‘मूल्य शिक्षा का महत्त्व’ पर सेमिनार आयोजित
- भ्रष्टाचार के विरोध एवं राष्ट्र समर्पण के लिए सतत सतर्क व जागरूकता जरूरी
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली का आयोजन
- एनएसएस के स्वच्छता अभियान में व्याख्यान का आयोजन
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित
- एल्युम्नी मीट का आयोजन में पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव व स्मृतियां
- नवागन्तुक छात्राध्यापिकाओं का स्वागत समारोह आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- ‘आधुनिक परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- छात्राओं ने लघु नाटिका से अंधविश्वास उन्मूलन का संदेश दिया
- मासिक व्याख्यानमाला में सट्टक परम्परा पर व्याख्यान आयोजित
- एनसीसी कैडेट्स की महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई
- एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान
- जैविभा विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
- भगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
- एंटी रैगिंग डे पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
- स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
- पांच दिवसीय ‘पंच प्राण’ कार्यक्रम श्रृंखला के तहत सभी ने ली मातृवंदना की शपथ
- भाषण प्रतियोगिता एवं मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लिया था भाग
- पंच प्राण पर आधारित पांच दिवसीय कार्यक्रम सुरों को अर्पित
- मेरी माटी- मेरा देश में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
- ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- शिक्षा जागरूकता रैली आयोजित कर नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से किया लोगों को जागृत
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मेरी माटी मेरा देश में पोस्टर पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित
- संस्थान की प्रसार सम्बंधी गतिविधि आयोजित
- अहिंसा एवं शांति विभाग में वेलकम पार्टी का आयोजन
- ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगासन
- फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रन फोर फिट का आयोजन
- “मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
- महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मासिक व्याख्यान माला का आयोजन
- ‘फिट इंडिया‘ कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
- फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत ‘स्वस्थ्य मन-स्वस्थ शरीर’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्कृत दिवस पर समारोह का आयोजन
- संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन पर ली पंच प्रण संकल्प की शपथ
- खेल दिवस पर ली स्वस्थ रहने की शपथ