JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
3 + 6
Back to News
General

स्वच्छ भारत, विकसित भारतश् अभियान के तहत छैै स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर बहाया पसीना

लाडनूँ, 26 सितम्बर 2026। शहरी विकास विभाग, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एसएचएस- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में संपन्न हो रहा है। इस अभियान के अंतर्गत इस वर्ष का विषय ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है, जो एक स्वच्छ और विकसित भारत की दृष्टि और संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक भूमिका और जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। इस अभियान के तहत जैन विश्वभारती संस्थान के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बीएल जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रखनी चाहिए और हमारे घर, शहर और विश्वविद्यालय परिसर आदि में साफ-सफाई के प्रति चेतना जागृत करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के प्रभारी अभिषेक चारण एवं इकाई द्वितीय प्रभारी डॉऋ अमिता जैन के दिशा निर्देशन में सफाई लक्षित इकाई के रूप में लाडनूं शहर के निकटवर्ती गाँव मंगलपुरा का चयन कर वहाँ के गंदे स्थलों, अत्यधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थानों की पहचान की गई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर अपनी मेहनत व उर्जा के साथ पसीना बहाते हुए उन्हें स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों के रूप में रूपांतरित किया गया ।

श्रमदान के उपरांत सभी स्वयंसेवकों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Share:
Latest News