लाडनूँ, 29 अगस्त 2026। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जैन विश्वभारती संस्थान में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ संरक्षण तथा मार्गदर्शन में संस्थान की खेल समिति द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। खेल सचिव डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि भारत में ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ थीम को आधार मानकर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। संस्थान में भी विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ व फिट रहने तथा खेलों के महत्व को उजागर करने के लिए बैडमिंटन, कबड्डी तथा खो-खो खेलों का आयोजन करें राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इन विभिन्न खेलों में संस्थान के करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह और रुचि नजर आई। खेलों का आयोजन खेल प्रशिक्षक डॉ. दशरथ सिंह के मार्गदर्शन में खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ.प्रगति भटनागर तथा अभिषेक चारण भी योगदान रहा।



